अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुखर अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत में, अभिनेत्री ने अपने माता-पिता की प्रतिक्रिया को याद किया, जब उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म 'मर्डर' के निर्माताओं के साथ थी। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Kangana Ranaut: 'मर्डर' के निर्माताओं के साथ काम करने पर खफा थे कंगना के पिता, तुरंत वापस आने का दिया था आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग बसु की फिल्म 'गैंगस्टर' की रिलीज से पहले मीडिया में यह खबर जोरों पर थी कि फिल्म निर्माता ने उस समय की युवा मॉडल अभिनेत्री कंगना रणौत को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए लेने का फैसला किया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ था। मुझे ऑडिशन के जरिए चुना गया था, लेकिन जब आप किसी फिल्म का प्रचार कर रहे होते हैं, तो आपके पास एक रोमांचक कहानी होनी चाहिए, है ना? यह सब सिर्फ एक पीआर स्टंट था।"
कंगना ने हाल ही में, राज शमनी के पॉडकास्ट में अभिनेत्री ने बताया। "आप जानते हैं, मेरे माता-पिता सिनेमा या बॉलीवुड में क्या हो रहा है, इसके बारे में अच्छी तरह से वाकिफ नहीं हैं। लेकिन उन्हें पता था कि मर्डर नाम की एक फिल्म थी। कंगना ने आगे कहा, "यह फिल्म गलत कारणों से प्रसिद्ध हुई। मर्डर बनाने वाले अनुराग बसु भी गैंगस्टर बना रहे थे और मैंने अपने माता-पिता से कहा कि मेरी शुरुआत मर्डर के निर्माताओं के साथ होगी। मेरे पापा गुस्से में थे और उन्होंने मुझे तुरंत वापस आने के लिए कहा और इस पर एक बड़ा मुद्दा बन गया।"
कंगना को जो भूमिका ऑफर की गई थी, उसमें उन्हें 4 या 5 साल के बच्चे की मां की भूमिका निभानी थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं स्कूल से अभी-अभी निकली थी और निर्माताओं को यकीन नहीं था कि मैं यह कर पाऊंगी। वे इस भूमिका के लिए चित्रांगदा सिंह को लेना चाहते थे और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया।"
कंगना ने आगे कहा, "हालांकि, कुछ परिस्थितियों के कारण, यह भूमिका वापस मेरे पास आ गई। मुझे इस तरह के बदलावों से कोई परेशानी नहीं हुई और मैंने कहा कि मैं यह फिल्म करूंगी। मैं बस एक फिल्म में अभिनय करना चाहती थी।"