{"_id":"66edc25c3afe35d562058527","slug":"bollywood-stars-debut-in-south-movies-saif-ali-khan-janhvi-kapoor-kiara-advani-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars in South: इन फिल्मों में दिखेगा जान्हवी-कियारा का रोमांटिक अंदाज, विलेन के रोल में कहर बरसाएंगे सैफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stars in South: इन फिल्मों में दिखेगा जान्हवी-कियारा का रोमांटिक अंदाज, विलेन के रोल में कहर बरसाएंगे सैफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:16 AM IST
सार
इन दिनों साउथ स्टार्स बॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स साउथ फिल्मों में नजर आ रहें हैं। जहां एक ओर जूनियर एनटीआर अब आगामी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड-साउथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों साउथ स्टार्स बॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स साउथ फिल्मों में नजर आ रहें हैं। जहां एक ओर जूनियर एनटीआर अब आगामी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@devaramovie
सैफ अली खान फिल्म देवरा में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। वैसे इस फिल्म से पहले सैफ अली खान 'आदिपुरुष' में भी विलेन के रोल में नजर आए। यूं तो इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक दोनों ही हिंदी फिल्म जगत से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन इसमें साउथ स्टार्स की मौजूदगी भी प्रमुखता से रही। प्रभास जहां भगवान राम के रूप में नजर आए तो सैफ रावण की भूमिका में दिखे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन फिल्म में सैफ के किरदार की चर्चा रही। अब सैफ फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@devaramovie
जान्हवी फिल्म देवरा के जरिए अपना साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में जान्हवी, जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसने प्रशंसकों के बीच देवरा को लेकर उनकी उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। इस फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बात करें फिल्म गेम चेंजर की तो इस साउथ फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा अभिनेता राम चरण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के कई रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आए। फिल्म की रिलीज का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।