{"_id":"66537b52c569aff3be0965be","slug":"bollywood-stars-fond-of-street-food-taapsee-pannu-shah-rukh-khan-kajol-varun-dhawan-2024-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars Fond Of Street Food: स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं ये सितारे, लिस्ट में किंग खान से लेकर काजोल तक शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stars Fond Of Street Food: स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं ये सितारे, लिस्ट में किंग खान से लेकर काजोल तक शामिल
बॉलीवुड के कई सितारे जहां फिट रहने के चक्कर में चीनी से लेकर समोसा तक खाना छोड़ चुके हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो सिर्फ प्रोटीन डाइट पर चल रहे हैं। ऐसे में चलिए हम आज आपको कुछ उन सितारों के बारे में बताते हैं जो खाने-पीने के शौकीन हैं। ये सितारे फिटनेस के मामले में भी अन्य सितारों से कम नहीं हैं, लेकिन फिर भी ये स्ट्रीट फूड तक चाव से खाते हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। शाहरुख दिल्ली में पले-बढ़े हैं। वे आज भी स्ट्रीट फूड चाव से खाते हैं। वे खुद कई मौकों पर बता चुके हैं कि उन्हें कि दिल्ली के लोकल फूड उन्हें काफी पसंद है।
3 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टग्राम
शाहरुख खान की तरह ही उनकी खास दोस्त काजोल भी स्ट्रीट फूड की दीवानी हैं। सूत्रों की मानें तो काजोल ने खुद कई बार जाहिर किया है कि वे बाहर का खाना खाना पसंद करती हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वे पानीपुरी जरूर खाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खूबसूरत और फिट स्टार वरुण धवन भी शामिल हैं। शायद उनकी फिटनेस को देखकर आपको इस बात का यकीन नहीं हो, लेकिन खुद अभिनेता ने कई मौकों पर बताया है कि उन्हें पाव-भाजी खाना काफी पसंद है। वे शौक से स्ट्रीट फूड खाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टग्राम
बॉलीवुड की 'हसीन दिलरुबा' तापसी पन्नू भी स्ट्रीट फूड की शौकीन हैं। वे भी दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। उन्हें अपने होम-टाउन की लोकल डिश पसंद है। उन्होंने बताया भी है कि जंक फूड में उन्हें छोले-भटूरे खाना बहुत पसंद हैं। वे फिट होने के साथ-साथ खाने-पीने की भी काफी शौकीन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।