बीते कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के तलाक की अफवाहें लगातार बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पांड्या सरनेम हटा दिया है। इसके बाद से ही यह अटकलें लगने लगी थीं कि दोनों के बीच जरुर कुछ मतभेद शुरु हो गए हैं। हर गुजरते दिन के साथ दोनों के तलाक की अफवाहें और जोर पकड़ रही हैं। कई लोग क्रिकेटर की पुरानी वीडियो साझा कर कह रहे हैं कि अगर यह तलाक हुआ तो हार्दिक को तलाक एलिमनी के रूप में मोटी रकम देनी पड़ सकती है। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने तलाक के बाद एलिमनी के रूप में मोटी रकम दी है। आज हम बात करेंगे उन सितारों के तलाक की, जिसमें उन्हें करोड़ो रुपये देने पड़ गए।
Bollywood Celebs: इन सितारों को महंगा पड़ा तलाक, एलिमनी में देने पड़े करोड़ो रुपये
फिल्मी दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने तलाक के बाद एलिमनी के रूप में मोटी रकम दी है। आज हम बात करेंगे उन सितारों के तलाक की, जिसमें उन्हें करोड़ो रुपये देने पड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
हिंदी फिल्मों के अभिनेता ऋतिक रोशन की गिनती उन चुनिंदा अभिनेताओं में होती है, जो आकर्षक छवि के अलावा अपने अभिनय क्षमता की वजह से भी जाने जाते हैं। ऋतिक ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था। इस साल ही उन्होंने अपने बचपन की दोस्त सुजैन से शादी की थी। गुजरते वक्त के साथ दोनों के रिश्ते में खटास पैदा होने लगी। आखिरकार 31 अक्टूबर 2014 को दोनों का तलाक हो गया। दोनों का वैवाहिक जीवन 13 वर्षों तक ही चल सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक को एलिमनी के तौर पर लगभग 380 करोड़ रुपये सुजैन को देने पड़े थे।
Hardik Pandya-Natasa: तलाक की अफवाहों के बीच नताशा का नया पोस्ट, क्या हार्दिक के साथ रिश्ते में आ गई है दरार?
सैफ अली खान- अमृता सिंह
सैफ अली खान हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। जल्द ही वह जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाले हैं। सैफ और अमृता ने प्रेम विवाह किया था। अमृता उम्र में सैफ से बड़ी थीं, फिर भी यह अंतर शादी की राह में रोड़ा ना बन सका। दोनों ने साल 1991 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। सैफ ने एक बार ये बयान दिया था कि उन्होंने तलाक के बाद अमृता को पांच करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा बच्चों के 18 साल की आयु होने तक हर महीने एक लाख रुपये परवरिश के लिए दिए थे।
Raghu Ram: 'रोडीज' फेम रघु राम गंजेपन की वजह से खो चुके थे आत्मविश्वास, बताया- फिर कैसे बदली उनकी जिंदगी
करिश्मा कपूर- संजय कपूर
करिश्मा कपूर अपने दौर की बेहद मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। पर्दे पर उनकी जोड़ी अभिनेता गोविंदा के साथ काफी मशहूर हुई थी। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती थी। हालांकि, वास्तविक जिंदगी में उन्होंने किसी अभिनेता से नहीं, बल्कि एक उद्योगपति संजय कपूर से शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने साल 2003 में संजय से विवाह किया था। कुछ सालों के बाद इनके रिश्ते में भी खटास आने लगी और साल 2016 में दोनों अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय ने करिश्मा को एलिमनी के तौर पर 14 करोड़ रुपये दिए थे।
रेड शूट और बॉस लेडी स्वैग में दिखीं कृति
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता सह निर्माता अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। दोनों ने 19 साल साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया। साल 2017 में दोनो का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज ने मलाइका को एलिमनी के रूप में 10 से 15 करोड़ रुपये दिए थे।
ऋचा चड्ढा कैसे बनीं लज्जो, दिखाई 'हीरामंडी' के सेट की झलक