फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: जब विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ बॉलीवुड का कुनबा, अनुराग बोले थे- दंगे कैसे होते हैं, हम जानते हैं

Sat, 01 Jun 2024 06:19 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 06:19 PM IST
सार

साल 2020 में दीपिका पादुकोण उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब वो जेएनयू में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पहुंची थीं। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Backed Protests Deepika Padukone Tapsee Pannu Anurag Kashyap Swara Bhaskar
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉलीवुड के कई कलाकार इजराइल द्वारा फिलिस्तीन पर किए जा रहे हमलों पर नजर बनाए हुए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसके लिए 'ऑल आइज ऑन राफा' वाली इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की जा रही है। ये पहला मौका नहीं है, जब बॉलीवुड सितारे किसी प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहे हैं। इससे पहले भी बहुत लोग अलग-अलग घटनाओं पर मुखर होकर सामने आते रहे हैं और न्याय के लिए आवाज उठाते रहे हैं। दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी ने कब-कब विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था।

Bollywood Stars Who Backed Protests Deepika Padukone Tapsee Pannu Anurag Kashyap Swara Bhaskar
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दीपिका पादुकोण

साल 2020 में दीपिका पादुकोण उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब वो जेएनयू में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पहुंची थीं। दीपिका ने बेखौफ होकर छात्रों का समर्थन किया था, जिसके लिए उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया गया था और उनकी फिल्म 'छपाक' का बॉयकॉट करने की मांग की गई थी। 

Bollywood Stars Who Backed Protests Deepika Padukone Tapsee Pannu Anurag Kashyap Swara Bhaskar
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी पन्नू

दिल्ली स्थित जेएनयू विश्वविद्यालय में जब कुछ नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला किया था तो कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस घटना का विरोध किया था। तापसी पन्नू भी उन्हीं कलाकारों में से एक थीं। उन्होंने मुंबई के कार्टर रोड पर हुए विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। इस मौके पर उनके साथ शगुन पन्नू, अनुभव सिन्हा, दिया मिर्जा और जोया अख्तर समेत कई फिल्मी सितारे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Backed Protests Deepika Padukone Tapsee Pannu Anurag Kashyap Swara Bhaskar
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10

अनुराग कश्यप

अक्सर विवादों में रहने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप भी जेएनयू हिंसा के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा था कि हम मूर्ख नहीं हैं। हम देख रहे हैं। हम जानते हैं कि दंगे कैसे होते हैं और इस तरह के हालात कैसे बनते हैं। उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि हम समझ सकते हैं कि आप क्या करना चाहते हैं और आपकी मंशा क्या है और आप हमें कहाँ ले जा रहे हैं। हम आपको वहां नहीं ले जाने देंगे।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Backed Protests Deepika Padukone Tapsee Pannu Anurag Kashyap Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara

स्वरा भास्कर

अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जितने दमखम के साथ अभिनय करती हैं, उतने ही दम के साथ समसामयिक मुद्दों पर मुखर होकर बोलती हैं। स्वरा भी जेएनयू हिंसा मामले में अपना विरोध दर्ज कराने में पीछे नहीं रही थीं। उन्होंने इस घटना पर विरोध जताते हुए कहा था कि हिंदी में एक कहावत है- बहुत हुआ सम्मान। हम इस देश में उसी हालत में पहुंच गए हैं। हमने सरकार और कानून के प्रति पर्याप्त सम्मान दिखाया है, लेकिन सरकार बार-बार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed