Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Stars who rejected hit movies saif Ali Khan Dilwale Dulhaniya Le jaenge to shahrukh khan 3 idiots
{"_id":"664dc880ab950c1543098da3","slug":"bollywood-stars-who-rejected-hit-movies-saif-ali-khan-dilwale-dulhaniya-le-jaenge-to-shahrukh-khan-3-idiots-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars Who Rejected Hit Movies: इन फिल्मों को छोड़ खूब पछताए होंगे ये सितारे, लिस्ट में 'किंग खान' भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stars Who Rejected Hit Movies: इन फिल्मों को छोड़ खूब पछताए होंगे ये सितारे, लिस्ट में 'किंग खान' भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 22 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार सुनने को मिलता है कि कोई सितारा पहले फिल्म साइन कर लेता है और बाद में निजी कारणों की वजह से तो कई बार आपसी मतभेद की वजह से वे फिल्म छोड़ देते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने किसी फिल्म को छोड़ दिया और बाद में वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। ऐसे में उन सितारों को पछतावा तो जरूर हुआ होगा जिन्होंने हाथ आई सफलता को ठुकराया था--
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में 'किंग खान' शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। सूत्रों की मानें तो ये शाहरुख खान को सबसे पहले फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' ऑफर किया गया था। उन दिनों शाहरुख खान चोटिल थे इसलिए वे इस फिल्म को नहीं कर पाए। बाद में इस फिल्म में संजय दत्त अपने अभिनय का जलवा बिखेरते दिखाई दिए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान को सबसे पहले 'दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे' ऑफर की गई थी। सैफ अली खान किसी वजह से इस फिल्म को नहीं कर पाए और बाद में 'राज मल्होत्रा' के किरदार में शाहरुख खान को साइन किया गया। 'दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे' बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक फिल्म साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम शामिल है। ऐश्वर्या राय ने खुद एक शो के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन दिनों वे पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थी इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। बाद में यह फिल्म करिश्मा कपूर को मिली और आज भी 'राजा हिंदुस्तानी' उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक फिल्म मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन को फिल्म 'स्वदेश' के लिए अप्रोच किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वदेश में 'मोहन भार्गव' का रोल पहले ऋतिक रोशन को मिला था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। बाद में इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को साइन किया गया और फिल्म काफी हिट साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।