फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhartiputra Nandini: 'धरतीपुत्र नंदिनी' ने पूरे किए 200 एपिसोड, दीपिका हुईं भावुक, बोलीं- सपना हुआ सच

Wed, 22 May 2024 07:08 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 22 May 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
TV Show Dhartiputra Nandini completed 200 episodes Dipika Chikhlia said Its like a dream come true for me
दीपिका चिखलिया टोपीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आज का दिन रामायण की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया टोपीवाला के लिए बेहद खास है। आज उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी नजारा टीवी की सबसे लोकप्रिय टीवी श्रृंखला 'धरतीपुत्र नंदिनी' ने अपने दो सौ एपिसोड पूरे कर लिए हैं। आइए आपको बताते हैं इस खुशी के मौके पर दीपिका चिखलिया ने क्या कहा है। 
TV Show Dhartiputra Nandini completed 200 episodes Dipika Chikhlia said Its like a dream come true for me
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया अपने शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' के दो सौ एपिसोड पुरे होने की खुशी को अपने क्रू के संग सेलिब्रेट करती नजर आईं। इस मौके पर वे गुलाबी रंग के साड़ी में दिखीं। दीपिका ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'आज का दिन हम सबके लिए बेहद खास है। पहले मेरी पहचान सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में होती थी, लेकिन अब मैं निर्माता के रूप में भी पहचानी जाउंगी'। 
TV Show Dhartiputra Nandini completed 200 episodes Dipika Chikhlia said Its like a dream come true for me
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'इस शो की सफलता का श्रेय मेरी पूरी टीम को जाता है। उन्होंने काफी मेहनत की है। मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं अपनी क्रू का तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Show Dhartiputra Nandini completed 200 episodes Dipika Chikhlia said Its like a dream come true for me
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
'धरतीपुत्र नंदिनी' के दो सौ एपिसोड पूरे होने की खुशी में मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शो में अहम भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री शगुन सिंह भी मौजूद रहीं। वे गुलाबी स्कर्ट और ब्लैक टॉप में बेहद हसीन दिख रही थीं।  
विज्ञापन
TV Show Dhartiputra Nandini completed 200 episodes Dipika Chikhlia said Its like a dream come true for me
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री और निर्माता दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने एक नए 'धरतीपुत्र नंदिनी' के पोस्टर का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ केक काटा। डीसीटी मूवीज द्वारा निर्मित यह शो हर सोमवार से शुक्रवार नजारा टीवी पर प्रसारित होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed