Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
To date Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan one has to keep in mind certain terms and conditions of supersta
{"_id":"664de907beb885b14a07ff19","slug":"to-date-shah-rukh-khan-daughter-suhana-khan-one-has-to-keep-in-mind-certain-terms-and-conditions-of-supersta-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को डेट करना है टेढ़ी खीर, जानिए 'किंग खान' की शर्तें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को डेट करना है टेढ़ी खीर, जानिए 'किंग खान' की शर्तें
बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड सुहाना खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली बेटी हैं। शाहरुख ने किसी राजकुमारी की तरह अपनी बेटी को पाला है। सुहाना खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए हम आपको शाहरुख खान के उस इंटरव्यू के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के भावी बॉयफ्रेंड के लिए नियम और शर्तें बताते नजर आए थे।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अपनी पहली फिल्म फिल्म 'द आर्चीज' में वे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आई थीं। तब से ही अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा था कि अगर कोई उनकी बेटी को डेट करना चाहता है तो सबसे पहले उसके पास एक जॉब होना चाहिए। इसके साथ ही किंग खान ने मस्ती भरे अंदाज में कहा था कि जो भी सुहाना को डेट करेगा उसे वे नापसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के नियम और शर्तों के मुताबिक तो अगस्त्य उनकी लिस्ट में फिट बैठते नजर आते हैं। आगे शाहरुख खान ने कहा था कि वे उस शख्स को छोड़ेंगे नहीं जो उनकी बेटी के साथ कोई भी बुरा बर्ताव करेगा। इसके लिए वे जेल तक जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान फिल्म स्टार होने से पहले एक पिता हैं। उन्हें भी अपनी बेटी की उतनी ही फिक्र होती है जितनी किसी आम इंसान को अपनी बेटी के लिए होगी। शाहरुख ने उसी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अपनी बेटी के लिए हर जगह मौजूद रहेंगे। सुहाना की खुशी से बढ़कर उनके लिए कोई खुशी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।