{"_id":"664c8990b392a02a19054bf0","slug":"manoj-bajpayee-playing-action-hero-in-bhaiyya-ji-click-here-to-know-more-about-his-action-film-aks-satya-2024-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: 'सत्या' से लेकर 'भैया जी' तक धांसू एक्शन करते दिखे मनोज, मनोरंजन के लिए सिर्फ एक बंदा काफी है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Bajpayee: 'सत्या' से लेकर 'भैया जी' तक धांसू एक्शन करते दिखे मनोज, मनोरंजन के लिए सिर्फ एक बंदा काफी है
Wed, 22 May 2024 05:45 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 22 May 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें जो भी किरदार दे दिया जाए वे बस उसी में रंग जाते हैं। इन दिनों मनोज बाजपेयी अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म मनोज बाजपेयी के लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म में वे खतरनाक एक्शन करते नजर आने वाले हैं। आइए आज आपको मनोज बाजपेयी की कुछ उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने धांसू एक्शन किया है।
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मनोज बाजपेयी की एक्शन फिल्मों की बात करें और सबसे पहले 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का जिक्र न हो तो बात बनेगी नहीं। मनोज बाजपेयी के फैंस आज भी 'सरदार खान' के दीवाने हैं। उनके बोले गए डायलॉग और एक्शन सब कुछ आज भी उनके चाहने वालों को याद है। इस फिल्म ने मनोज बाजपेयी को एक अलग पहचान दिलाई थी।
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मनोज एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं। वे चाहे एक्शन रोल करें या भावनात्मक हर किरदार में वे जान डाल देते हैं, लेकिन आज हम मनोज बाजपेयी के एक्शन फिल्मों की बात कर रहे हैं। मनोज ने 'सत्या' से लेकर 'शूल' जैसी फिल्मों में धांसू एक्शन किया था। 'शूल' में मनोज बाजपेयी 'इंस्पेक्टर समर प्रताप सिंह' के रोल में नजर आए थे। यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी थी, जो सिस्टम के बुरे लोगों के खिलाफ आवाज उठता है। इस किरदार में मनोज बाजपेयी एक्शन करते नजर आए थे। मनोज ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस किरदार को करने के बाद काफी समय तक वे परेशान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहुत कम ही ऐसा होता है कि किसी अभिनेता को लोग उनके किरदार के नाम से याद करते हैं। मनोज बाजपेयी उन चंद सितारों में से एक हैं जिनके निगेटिव किरदारों को उतना ही प्यार मिला है जितना उनके सकरात्मक भूमिकाओं को मिलता है। आज भी दर्शक 'भीकू म्हात्रे' को नहीं भूले हैं। मनोज बाजपेयी के फैंस को 'सरदार खान' याद है। इन फिल्मों के अलावा 'नाम शबाना' में भी मनोज बाजपेयी एक्शन करते नजर आए थे। इस फिल्म में वे एक खुफिया पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके अलावा मनोज बाजपेयी की एक्शन फिल्मों की बात करें तो वे अपने शुरुआती दिनों में 'बैंडिट क्वीन' और 'द्रोहकाल' जैसी फिल्मों में भी एक्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मनोज बाजपेयी अब अपनी 100 वीं फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आने को बेकरार हैं। अपनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भयंकर एक्शन करते नजर आने वाले हैं। मनोज बाजपेयी अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के डायलॉग अभी से ही दर्शकों में लोकप्रिय हो रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एकदम ठेठ देसी अंदाज में एक्शन करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी अब निवेदन के मूड में नहीं बल्कि एक्शन वाले मोड में नजर आएंगे।