फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: आमिर से लेकर सलमान तक ने अपने जिस्म में किया था बड़ा बदलाव, लोगों का खुला रह गया था मुंह

Mon, 16 Jun 2025 03:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Jun 2025 03:52 PM IST
सार

Bollywood Stars Transformation: आमिर खान से लेकर सलमान खान तक ने फिल्मों में रियल दिखने के लिए अपनी बॉडी में जबरदस्त बदलाव किए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Transformed Their Bodies for Challenging Roles Priyanka Chopra Salman Khan Ranbir
सुल्तान, दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई एक्टर्स फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग नहीं करते हैं, बल्कि वह फिल्मों में असली भावनाएं लाने के लिए अपने जिस्म में बदलाव करते हैं। इन एक्टर्स ने अपने जिस्म में बदलाव करके लोगों को हैरान कर दिया और फिल्मों में अच्छी कलाकारी की। आइए इन एक्टर्स और इनकी फिल्मों के बारे में जानते हैं।

Bollywood Stars Who Transformed Their Bodies for Challenging Roles Priyanka Chopra Salman Khan Ranbir
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए अपनी बॉडी में जबरदस्त बदलाव किया। फिल्म को दर्शकों से खूब तारीफ मिली। कार्तिक आर्यन ने फिल्म में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि कार्तिक ने डेढ़ साल में 32 किलो चर्बी घटा ली थी। 

Bollywood Stars Who Transformed Their Bodies for Challenging Roles Priyanka Chopra Salman Khan Ranbir
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में जिस तरह से रणबीर कपूर ने अपनी बॉडी में बदलाव किया था, उससे कई लोग हैरान रह गए थे। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने 10 से 12 किलो तक वजन बढ़ाया था। 'तू झूठी मैं मक्कार' के वक्त रणबीर का वजन 71 किलो था। 'एनिमल' के वक्त उनका वजन 82 किलो हो गया। दोनों फिल्में एक ही साल में रिलीज हुईं थीं।

यह खबर भी पढ़ेंLagaan: आमिर खान की 'लगान' की पांच खास बातें, ऑस्कर के लिए हो चुकी नॉमिनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Transformed Their Bodies for Challenging Roles Priyanka Chopra Salman Khan Ranbir
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने अपने जिस्म में बहुत बदलाव किया था। फिल्म में पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाने के लिए आमिर खान ने एक बार नहीं दो बार अपनी बॉडी में बदलाव किया था। पहले आमिर खान ने बूढ़े महावीर का किरदार निभाने के लिए वजन बढ़ाया, फिर जवानी का किरदार निभाने के लिए पांच महीने में 28 किलो वजन घटा लिया था।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Transformed Their Bodies for Challenging Roles Priyanka Chopra Salman Khan Ranbir
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने जिस्म में बहुत बदलाव किया था। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मैरी कॉम' में बेहतरीन आदाकारी करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सिंग सीखी थी। यही नहीं प्रियंका ने अपने खाने में भी बदलाव किया था। फिल्म में प्रियंका के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed