बॉलीवुड बनाम साउथ! दोनों सिनेमा अपने-अपने स्तर पर कमाल का काम कर रहे हैं, लेकिन आए दिन दोनों ही आमने-सामने रहते हैं। हाल ही में उत्तर और दक्षिण सिनेमा की इस बहस को फिर से हवा मिल गई है। एक इंटरव्यू में एक्टर अरशद वारसी ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और उसके लीड एक्टर प्रभास पर ऐसी टिप्पणी की है कि साउथ के तमाम सितारे प्रभास के समर्थन में उतर आए हैं। खैर...हम तो कहेंगे कि हर बार की तरह यह मामला जल्द खत्म हो। फिलहाल बात करतें हैं इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' की।
Unbeatable Stree 2: तारा सिंह का हथौड़ा चकनाचूर, अब ‘स्त्री 2’ तोड़ेगी ‘कल्कि 2898 एडी’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों आप किसी से सिनेमाघर में कोई फिल्म देखने का सुझाव मांगेंगे तो 'स्त्री 2' का नाम सुझाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है। इसकी रिलीज को हफ्ताभर पूरा हो चुका है। पहले हफ्ते की कमाई में इसने 'गदर 2' के तारा सिंह का हथौड़ा टेढ़ा कर दिया है। 'स्त्री 2' की पहले सप्ताह की कमाई सनी देओल की फिल्म से ज्यादा हुई है। दिलचस्प बात यह है कि अब यह फिल्म प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ने की कगार पर है।
आंकड़ों के मुताबिक अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने पहले सप्ताह में 289.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी और सनी देओल अभिनीत 'गदर 2' पहले सप्ताह के कलेक्शन से तुलना करें तो 'स्त्री 2' आगे निकल चुकी है। 'गदर 2' ने पहले सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर 284.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि फाइनल आंकड़े आने तक संभवतः 'स्त्री 2' रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को भी पहले सप्ताह की कमाई में पीछे छोड़ दे।
India’s Best Dancer 4: आकांक्षा के डांस की मुरीद हुईं करिश्मा कपूर, तारीफ में इन सितारों से कर डाली तुलना
अब बात करते हैं 'कल्कि 2898 एडी' के लाइफटाइम कलेक्शन की तो इस फिल्म का हिंदी पट्टी में लाइफटाइम कलेक्शन 'स्त्री 2' के पहले सप्ताह की कमाई से बस थोड़ा ही ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी' का लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन 294.25 करोड़ रुपये है। 'स्त्री 2' का जादू अभी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और अभी यह लंबा चलने वाला है। अगले दो दिनों में हो सकता है कि फिल्म 'कल्कि' का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ डाले।
Kalki 2898 AD: 'वे बहुत दयालु थे..,' कल्कि 2898 एडी के सेट पर अमिताभ बच्चन के धैर्य ने जीता नाग अश्विन का दिल
हिंदी सिनेमा की इस साल कोई फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बहुत खास नहीं चली है। कलेक्शन के मामले में इस साल 'कल्कि' ने ही हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस रेस में श्रद्धा कपूर की फिल्म आगे निकलती दिख रही है। बात करें प्रभास पर अरशद वारसी की टिप्पणी की तो उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास उन्हें जोकर लग रहे थे। इस पर एक्टर नानी ने प्रभास का बचाव करते हुए कहा, 'जिस शख्स की आप बात कर रहे हैं, उन्हें जिंदगी की अब तक की शायद सबसे ज्यादा पब्लिसिटी उन्हें मिली है'।