फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जितेंद्र की 121 हिट फिल्मों का आज तक नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड, जानिए 10 बेस्ट फिल्मों की कहानी

Tue, 07 Apr 2020 08:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 07 Apr 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
10 best films of jeetendra 121 hits 80 remakes 200 films in career
जितेन्द्र - फोटो : Social Media

जितेंद्र का एक नाम जंपिंग जैक भी है। 60 से 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले जितेंद्र की चर्चाएं उनके अनोखे पहनावे के लिए तो होती ही हैं, हिंदी सिनेमा के ये एक ऐसे इकलौते अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 80 रीमेक फिल्मों में काम किया। लगभग 200 फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले जितेंद्र ने 121 हिट फिल्में दी हैं। दर्शकों को जयाप्रदा, श्रीदेवी, रीना रॉय, नीतू सिंह, हेमा मालिनी, मौसमी चटर्जी और रेखा के साथ जितेंद्र की जोड़ी बहुत पसंद आती थी, इसलिए जितेंद्र ने सबसे ज्यादा फिल्में इन अभिनेत्रियों के साथ ही की हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

10 best films of jeetendra 121 hits 80 remakes 200 films in career
फिल्म फर्ज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार : गोपाल किशन पांडे
फिल्म : फर्ज (1967)

रविकांत नगायच के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र ने एक जासूस का किरदार निभाया है। वे सीआईडी के एक सीक्रेट एजेंट 116 होते हैं जिसका नाम गोपाल है। गोपाल अपने सीनियर एजेंट से मिले हर मिशन को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने की कोशिश करता है। लेकिन इसी बीच उससे कुछ गलतियां भी होती हैं, जिनसे वह मुसीबत में पड़ जाता है। इस फिल्म का किरदार हॉलीवुड के जेम्स बॉन्ड से बहुत ज्यादा प्रेरित था। इसमें जितेंद्र के साथ बबीता मुख्य भूमिका में हैं।

10 best films of jeetendra 121 hits 80 remakes 200 films in career
हमजोली - फोटो : Social Media

किरदार : राजेश
फिल्म : हमजोली (1970)

यह पैसे के लिए पागल एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो रातों रात अमीर बनने के सपने देखता है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अभिनेता महमूद ने तिहरा किरदार निभाया है। जितेंद्र डांस के लिए तो बहुत मशहूर थे ही, इस फिल्म में उन्होंने बैडमिंटन रैकेट के साथ बारिश में डांस किया है। दर्शकों को उनका यह काम बहुत पसंद आया। महमूद के साथ मिलकर जितेंद्र ने कॉमेडी में बहुत अच्छा काम किया है। टी आर रमण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र के साथ प्राण और लीना चंदावरकर मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 best films of jeetendra 121 hits 80 remakes 200 films in career
परिचय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : रवि
फिल्म : परिचय (1972)

राजकुमार मैत्रे के बंगाली उपन्यास रंगीन उत्तरायण पर आधारित इस फिल्म में जितेंद्र ने एक ट्यूशन पढ़ाने वाले व्यक्ति रवि का किरदार निभाया है। रवि बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ अव्यवस्थित बच्चों को अनुशासित करने का काम भी और अच्छे से करता है। गुलजार के लिखे संवादों पर जितेंद्र के शानदार अभिनय की बहुत तारीफ हुई। इस ड्रामा फिल्म का निर्देशन भी गुलजार ने ही किया है, और इसके मुख्य भूमिका में कलाकार जितेंद्र और जया भादुड़ी हैं। 

विज्ञापन
10 best films of jeetendra 121 hits 80 remakes 200 films in career
खुशबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : डॉक्टर बृंदाबन
फिल्म : खुशबू (1975)

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के लिखे बंगाली उपन्यास पंडितमशाई पर आधारित यह एक ड्रामा फिल्म है। बृंदाबन के किरदार में जितेंद्र ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई है। उसकी शादी बचपन में ही कुसुम (हेमा मालिनी) से हो जाती है, लेकिन बृंदाबन के पिता इस शादी को स्वीकार नहीं करते। हार कर इन दोनों को अलग होना पड़ता है। जितेंद्र की यह ड्रामा फिल्म बहुत ही भावुक कर देने वाली है। इसके संवाद और पटकथा गुलजार ने लिखे हैं, साथ ही गुलजार ने इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में कलाकार जितेंद्र, हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, असरानी आदि हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed