फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काका के साथ आठ सुपरहिट फिल्में देने वालीं मुमताज की ये हैं नौ और हिट फिल्में, हर किरदार कमाल

Fri, 31 Jul 2020 10:46 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jul 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
10 best roles of actress Mumtaz madhvani do raaste ram aur shyam brahmchari khilona chor machaye
मुमताज की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

काम कभी पुरस्कार का मोहताज नहीं होता। फिल्म पुरस्कारों की खरीद-फरोख्त का मामला काफी पुराना है और अब लोग बजाय पुरस्कारों के कलाकारों की परफॉरमेंस पर ज्यादा ध्यान लगाते हैं। अपने फिल्मी करियर में मुमताज ने भले ही ज्यादा पुरस्कार ना जीते हों लेकिन उनका करियर बहुत शानदार रहा है। हिंदी सिनेमा में उनकी छवि पहले एक एक्शन फिल्मों की अभिनेत्री के रूप में बनी। उसके बाद उन्हें कैमरे से मोहब्बत हुई। और अपने समय के हर बेहतरीन अभिनेता के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई और बोल्डनेस में भी उनका नाम रहा। पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ तो उन्होंने आठ सुपरहिट फिल्में की हैं। उनके जन्मदिन पर उनके करियर की 10 ऐसी बेहतरीन फिल्में जिन्होंने अपने वक्त में हंगामा कर दिया था।

10 best roles of actress Mumtaz madhvani do raaste ram aur shyam brahmchari khilona chor machaye
डाकू मंगल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म : डाकू मंगल सिंह (1966)
किरदार : प्रिंसेस अरुणा

मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उसके बाद उनका करियर भीमसेन, सैमसन, आंधी और तूफान, रुस्तम ए हिंद, राका जैसी फिल्मों से आगे बढ़ता रहा। उन्होंने लगातार 16 एक्शन फिल्मों में काम किया और उनकी छवि भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन फिल्म अभिनेत्री की बन गई। इसी बीच मुमताज दारा सिंह के साथ इस फिल्म में प्रिंसेस अरुणा के किरदार में नजर आईं। अब तक मुमताज का रुतबा इतना बन चुका था कि वह किसी छोटी मोटी हीरोइन के बराबर नहीं, बल्कि एक बड़ी अभिनेत्री की फीस लेती थीं। इस फिल्म में दारा सिंह ने साढ़े चार लाख रुपये लिए जबकि मुमताज की फीस भी ढाई लाख रुपये रही।

10 best roles of actress Mumtaz madhvani do raaste ram aur shyam brahmchari khilona chor machaye
राम और श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म : राम और श्याम (1967)
किरदार : शांता

तापी चाणक्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दिलीप कुमार के डबल रोल के लिए जाना जाता है। हालांकि मुमताज के करियर में यह फिल्म उन फिल्मों में से एक है जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इस फिल्म में दिलीप कुमार और मुमताज के अलावा वहीदा रहमान, नासिर हुसैन, कन्हैया लाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में मौजूद रहे। मुमताज का किरदार शांता का है जिसका दिलीप कुमार किरदार श्याम के साथ नोकझोंक वाला रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 best roles of actress Mumtaz madhvani do raaste ram aur shyam brahmchari khilona chor machaye
ब्रह्मचारी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म : ब्रह्मचारी (1968)
किरदार : रूपा शर्मा

यह फिल्म शम्मी कपूर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। शम्मी कपूर के साथ इस फिल्म में मुमताज, राजश्री, प्राण, जगदीप, सचिन और असित सेन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। बप्पी सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुमताज का किरदार रूपा शर्मा का है जो ब्रह्मचारी यानी शम्मी कपूर की प्रेमिका हैं। कहा जाता है कि इस फिल्म से ही शम्मी कपूर और मुमताज के बीच प्रेम का व्यक्तिगत रिश्ता भी पनप गया था। शम्मी कपूर मुमताज से शादी भी करना चाहते थे लेकिन मुमताज इतनी जल्दी अपना फिल्मी करियर नहीं छोड़ना चाहती थीं। जबकि शम्मी चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

विज्ञापन
10 best roles of actress Mumtaz madhvani do raaste ram aur shyam brahmchari khilona chor machaye
दो रास्ते - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

फिल्म : दो रास्ते (1969)
किरदार : रीना

अब तक मुमताज का ओहदा फिल्मों में काफी बड़ा हो चुका था और इस फिल्म में वह राजेश खन्ना के साथ नजर आईं। इस फिल्म से उन्हें एक पूर्ण अभिनेत्री का दर्जा भी मिला। हालांकि फिल्म साइन करने से पहले इस फिल्म में मुमताज का एक छोटा सा किरदार होने वाला था लेकिन जब इस फिल्म के निर्देशक राज खोसला को मुमताज का ख्याल आया तो उन्होंने राजेश खन्ना के साथ उनके चार गाने फिल्माए। मुमताज का किरदार इस फिल्म में रीना का है जो कि राजेश खन्ना के किरदार सत्येन गुप्ता की प्रेमिका है। यह फिल्म निचली और मध्यमवर्गीय परिवारों की ऊंच नीच को दर्शाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed