फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani Birthday: 'धोनी' नहीं इस फिल्म से कियारा आडवाणी ने किया था डेब्यू, सलमान की सलाह पर बदला था अपना नाम

Fri, 31 Jul 2020 09:26 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jul 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
kiara advani birthday special here know about her
कियारा आडवाणी बर्थडे - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री कियारा आडवाणी धीरे- धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 31 जुलाई को कियारा 28 साल की हो गई हैं। कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया आडवाणी था। डेब्यू के साथ उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

kiara advani birthday special here know about her
कियारा आडवाणी बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त उन्होंने अपना नाम बदलकर आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया। कियारा के डेब्यू के वक्त आलिया भट्ट पहले से इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी थीं। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदला। एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा होता है। वो उससे बेहद प्रभावित हुईं थीं। 

kiara advani birthday special here know about her
कियारा आडवाणी बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभी भी उनका नाम आलिया है। हालांकि इसे उन्होंने अपना मिडिल नेम बना लिया है। इंस्टाग्राम पर वो कियारा आलिया आडवाणी के नाम से हैं। नाम बदलने को लेकर कियारा का कहना है कि वो ज्योतिषी पर यकीन नहीं करतीं। वो अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाना चाहती थीं इसलिए नाम बदल लिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

He’s always got my back and I’ve always got his #daddysgirlforever Happy Birthday papa!❤️

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani birthday special here know about her
कियारा आडवाणी बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा के परिवार के करीबी रिश्तेदार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। मॉडल रह चुकीं शाहीन जाफरी, कियारा की मौसी लगती हैं। शाहीन दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं। एक वक्त पर सलमान खान और शाहीन जाफरी के रिलेशनशिप के खूब चर्चे हुआ करते थे। इसके अलावा कियारा अभिनेत्री जूही चावला की भतीजी लगती हैं।

विज्ञापन
kiara advani birthday special here know about her
कियारा आडवाणी बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2016 में कियारा ने निर्देशक नीरज पांडे की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की।' फिल्म में वो धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाती नजर आईं। इस फिल्म ने कियारा को इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई। इसके बाद कियारा 'लस्ट स्टोरीज', 'कलंक', 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' में नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed