{"_id":"5b5b1be64f1c1b4a748b7381","slug":"10-bollywood-stars-and-their-heartbroken-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में प्यार पाने को तरस गए ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, 'किंग खान' ने तोड़ा कई बार दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में प्यार पाने को तरस गए ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, 'किंग खान' ने तोड़ा कई बार दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरी फिल्में डायरेक्टर की गई हैं जिसमें त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग देखा गया है। ऐसे में एक ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को ले जाने में कामयाब हो पाता है। लेकिन उसके लिए ये किसी सदमे से कम नहीं होता जिसे प्यार नहीं मिल पाता..ऐसे में बात करेंगे उन 10 फिल्मों की जिनमें कुछ ऐसा ही हुआ..तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में..
2 of 11
Bollywood
फिल्म 'जब तक है जान' में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अकीरा का रोल प्ले किया। इस दौरान उनकी मुलाकात शाहरुख खान जो कि समर के रोल में थे से हुई। देखते ही देखते वह शाहरुख को चाहने लगती हैं। लेकिन शाहरुख के मन में पहले प्यार कटरीना कैफ से बदला लेने की आग होती है। अंत में कटरीना और शाहरुख के बीच सब ठीक हो जाता है और अकीरा यानी अनुष्का को अपने दिल पर पत्थर रखना पड़ता है।
3 of 11
Bollywood
फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। फिल्म में वह एक जेजे के रोल में थे। लेकिन जिसे वह फिल्म में चाहते थे उसकी मौत हो जाती है। जिसके कारण वह टूटकर रॉकस्टार बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Bollywood
सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' से तो हर कोई वाकिफ है। यह फिल्म अक्षय कुमार (राम), सुनील शेट्टी (देव) और शिल्पा शेट्टी (अंजली) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में देव और अंजली को बतौर प्रेमी जोड़ा दिखाया गया है। लेकिन देव के अंहकारी रवैये के कारण अंजली के पिता उसकी शादी राम से कर देते हैं। लेकिन अंजली शादी के बाद भी देव को नहीं भुला पाती हैं। ऐसे में देव लंबे अरसे बाद अंजली की जिंदगी में दोबारा दस्तक देते हैं और राम का सारा बिजनेस बर्बाद कर देते हैं लेकिन देव आखिरी वक्त तक अंजली के प्रति राम का प्यार देख वापस चले जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Bollywood
फिल्म 'राझंना' की कहानी कुछ ऐसी है कि फिल्म में एक्टर धनुष (कुंदन) स्कूल के दिनों में एक्ट्रेस सोनम कपूर का पीछा करते-करते उनसे प्यार का इजहार तक कर देते हैं। लेकिन जब सोनम कपूर बड़ी हो जाती हैं तो उन्हें ये सब मजाक लगने लगता है और वह धनुष को किसी भी तरह का भाव नहीं देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।