शुक्रवार की सुबह सिने फैंस को उस वक्त सरप्राइज मिला जब प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबर आई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बीते 18 जुलाई को ही ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से एंगेजमेंट कर ली और किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगने दी। शाम होते-होते एक और एक्ट्रेस की सगाई की खबर ने फैंस को चौंका दिया।
{"_id":"5b5b17b74f1c1b4e748b751a","slug":"has-bollywood-actress-taapsee-pannu-secretly-got-engaged-with-badminton-player-mathias-bao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के बाद तापसी ने भी चोरी छिपे की सगाई! ट्विटर पर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के बाद तापसी ने भी चोरी छिपे की सगाई! ट्विटर पर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Taapsee Pannu
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने चोरी छिपे सगाई कर ली है। खबर के मुताबिक तापसी ने डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी Mathias Bao से सगाई कर ली है। यही नहीं, उस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पिछले दिनों तापसी के माता-पिता गोवा गए थे जहां उनका रिश्ता पक्का हुआ। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
taapsee pannu
तापसी पन्नू ने ट्विटर पर उस वेबसाइट को व्यंग्यातमक लहजे में जमकर लताड़ा है। उन्होंने लिखा,'सच में! ताज्जुब है कि मुझे मेरी ही सगाई में नहीं बुलाया गया...आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मेरे माता-पिता पिछले दस साल से गोवा नहीं गए हैं...वर्ना आप यह सोचने लगेंगे कि मेरी एंगेजमेंट 10 साल पहले ही हो चुकी है। '
Really! Strange I was let invited to my own engagement... and just so u know my parents haven’t visited Goa since past 10 years... unless u think I got engaged 10 years back 🤷🏻♀️
— taapsee pannu (@taapsee) July 26, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu
तापसी पन्नू जल्द फिल्म 'मुल्क' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होगी। इसमें वह वकील की भूमिका में दिखेंगी। इसके बाद सितंबर में उनकी फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज होगी। इस फिल्म में वह विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन संग दिखेंगी। हाल ही में उनकी फिल्म 'सूरमा' रिलीज हुई है। समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाई।