{"_id":"5ae18bdf4f1c1b66098b6990","slug":"10-convicted-for-killing-filmmaker-mahesh-bhatt-sentenced-to-5-years-in-jail-related-to-pujari-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश भट्ट को मारने की साजिश रचने में 10 लोग दोषी साबित, सभी को 5 साल की जेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश भट्ट को मारने की साजिश रचने में 10 लोग दोषी साबित, सभी को 5 साल की जेल
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट को मारने की साजिश रचने के सिलसिले में 10 लोगों को दोषी करार दे दिया गया है। सभी गैंगस्टर रवि पुजारी के गुर्गे थे जिन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइजेशन क्राइम एक्ट (मकोका) ने इन सभी अपराधियों को सजा सुनाई।
Mahesh Bhatt
इन दस अपराधियों के नाम इशरत शेख, मोहम्मद खान, अजीम खान, अशफाक सईद, आसिफ खान, शाहनवाज शेख, फिरोज सइय्यद, शब्बीर शेख, रहीम खान और मोहम्मद अनीस मर्चन्ट हैं।
फिल्मकार महेश भट्ट
- फोटो : amar ujala
साल 2006 में फिल्ममेकर महेश भट्ट के जुहू स्थित ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी पुजारी गैंग ने ली थी। इसके बाद साल 2007 में ही महेश भट्ट ने रवि पुजारी की तरफ से धमकियां मिलने की पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंग की साजिश को नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt
वहीं अब इसी गैंग के 10 सदस्यों ने महेश भट्ट को मारने की साजिश रची थी जिस पर मकोका कोर्ट ने सभी गुर्गों को 5 साल की सजा सुनाई है। आपको बता दें, रवि पुजारी गैंगस्टर का आतंक पूरे बॉलीवुड में छाया हुआ है। महेश भट्ट से पहले शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स को भी इस गैंग की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं।