{"_id":"5e4394248ebc3ee5c31c29ca","slug":"10-years-of-my-name-is-khan-shah-rukh-khan-kajol-karan-johar-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब 10 साल पहले शाहरुख ने कहा था- \"माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब 10 साल पहले शाहरुख ने कहा था- "माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट"
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
माई नेम इज खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान (Shahrukh khan) ने अपने 28 साल के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक फिल्म थी माई नेम इज खान। इस फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल (Kajol) नजर आईं थीं। दोनों ने इस फिल्म से पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख की फिल्म माई नेम इज खान को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
2 of 5
My Name Is Khan
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस फिल्म में एस्पर्गर सिंड्रोम से पीड़ित रिजवान बनकर मुस्लिमों को लेकर दुनिया की कट्टर सोच को बदलने की कोशिश की थी। इस फिल्म की टैग लाइन "माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट" ने सभी की सोच को हिला कर रख दिया था।
3 of 5
My Name Is Khan
करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने उन्हें डायरेक्शन में असिस्ट किया। साल 2010 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' में मुस्लिम हिंदुस्तानी के संघर्ष और उसकी देशभक्ति की भावना को दिखाया गया था। इस फिल्म में अमेरिकी आंतकवादी हमले के बाद यूएस में मुस्लिम समुदाय के लोगों के संघर्ष को भी दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
My Name Is Khan
रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पर कर दिया और 2010 की पहली फिल्म बन गयी जिसने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh and Kajol
- फोटो : file photo
बात करें शाहरुख के फिल्मी करियर की तो 2019 में शाहरुख खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इससे पहले उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। अब उनके फैंस का सब्र टूट रहा है और वह उनकी फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं काजोल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तानाजी में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।