फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 Days of 12th Fail: राजू हिरानी के इस करतब ने हिट कराई विधु की फिल्म, इतनी बार लिखी गई, पढ़कर चौंक जाएंगे

Sat, 03 Feb 2024 10:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 03 Feb 2024 10:26 PM IST
सार

‘12वीं फेल’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे किए हैं। और, इस दिन का जश्न विधु ने सिनेमा के छात्रों के साथ बहुत ही जिंदादिली के साथ मनाया। साथ ही फिल्म की कहानी पर दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। 

विज्ञापन
100 Days of 12th Fail Raju Hirani made Vidhu Vinod Chopra film a hit Vikrant massey Medha Shankar
12वीं फेल के 100 दिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

71 साल के हो चुके निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के चौथपन में उनकी नई फिल्म '12वीं फेल' बहार बनकर आई है। बतौर निर्माता तो विधु ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में बीते 20 साल में दी हैं, लेकिन बतौर निर्देशक उनकी आखिरी हिट फिल्म कौन सी रही? कोई पूछ ले तो सामने वाले को याद करके बताना पड़ता है। 1994 में रिलीज ‘1942 ए लव स्टोरी’ के बाद से विधु की बतौर निर्देशक रिलीज हुई फिल्में रही हैं, ‘करीब’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘एकलव्य’, ‘ब्रोकेन हॉर्सेस’ और ‘शिकारा’। उनकी नई फिल्म ‘12वीं फेल’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे किए हैं। और, इस दिन का जश्न विधु ने सिनेमा के छात्रों के साथ बहुत ही जिंदादिली के साथ मनाया।

100 Days of 12th Fail Raju Hirani made Vidhu Vinod Chopra film a hit Vikrant massey Medha Shankar
12वीं फेल के 100 दिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विधु विनोद चोपड़ा ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू के एक थिएटर में शहर के दो फिल्म संस्थानों के सिनेमा के छात्रों के साथ इस मौके पर एक मास्टर क्लास का आयोजन किया। इसी दौरान ये भी खुलासा हुआ कि फिल्म की स्क्रिप्ट 179 ड्राफ्ट लिखे जाने के बाद मुकम्मल हुई। और, ये भी कि विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी को अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपये कमाकर देने वाले निर्देशक राज कुमार हिरानी का विधु को बतौर निर्देशक एक हिट फिल्म देने में भी सबसे बड़ा योगदान रहा।

100 Days of 12th Fail Raju Hirani made Vidhu Vinod Chopra film a hit Vikrant massey Medha Shankar
12वीं फेल के 100 दिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनिवार की शाम आयोजित इस मास्टर क्लास के दौरान अभिनेता विक्रांत मैसी मेजबान की कुर्सी पर बैठे। उनके सामने दिखे विधु विनोद चोपड़ा। दोनों ने सवाल-जवाब का पहले से तैयार खेल खेला और इसी दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने सिनेमा के बदलते स्वरूप पर खूब ज्ञान दिया।

Poonam Pandey: पूनम पांडे के फर्जीवाड़े पर फूटा सितारों का गुस्सा, 'जवान' हसीना समेत इन सितारों ने लगाई लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन
100 Days of 12th Fail Raju Hirani made Vidhu Vinod Chopra film a hit Vikrant massey Medha Shankar
12वीं फेल के 100 दिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने बताया, 'जब इस फिल्म को बनने के लिए मुझसे संपर्क किया गया और मुझे किताब दी गई तो मैंने (आईपीएस) मनोज शर्मा से कहा कि मैं इसे बहुत आराम से पढूंगा। मैंने संजय लीला भंसाली और राजकुमार हिरानी को भी '12वीं फेल' किताब पढ़ने को दी थी। कुछ दिनों के बाद राजकुमार हिरानी का फोन आया और पूछा कि किताब पढ़ी? मैंने कहा कि किताब तो अभी तक नहीं पढ़ी। उन्होंने कहा कि इस किताब पर बहुत अच्छी फिल्म बन सकती है। फिर मैंने  किताब पढ़ना शुरू किया तो मुझे कहानी बहुत दिलचस्प लगी।'

Lucky Baskhar: दुलकर ने 'लकी भास्कर' का फर्स्ट लुक किया जारी, इंडस्ट्री में 12 साल पूरा होने पर फैंस को तोहफा

विज्ञापन
100 Days of 12th Fail Raju Hirani made Vidhu Vinod Chopra film a hit Vikrant massey Medha Shankar
12वीं फेल के 100 दिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मास्टर क्लास के दौरान निर्माता -निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया कि फिल्म में मनोज शर्मा की भूमिका विक्रांत मैसी से कराने का सुझाव भी राजकुमार हिरानी ने ही दिया था। विधु ने बताया, ‘किताब '12वीं फेल' पर फिल्म बनाने के लिए मुझसे चार साल पहले संपर्क किया गया था। इस पर मैंने काम करना शुरू किया और फिल्म की स्क्रिप्ट को 179 बार लिखा गया। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग वास्तविक लोकेशन पर की गई लेकिन फिल्म का इंटरव्यू वाला सीन मुंबई फिल्म सिटी में सेट लगाकर फिल्माया गया।'

First AI Use Indian Cinema: दिवगंत गायकों की आवाज पर रहमान का बड़ा प्रयोग, एआई की मदद से गवाए नए फिल्मी गाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed