{"_id":"5f68fdca8ebc3e099d517ed2","slug":"100-days-of-sushant-singh-rajput-death-on-14-june-no-result-of-cbi-inquiry-mumbai-police-so-far","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौ दिन सुशांत के: पूरी फिल्म इंडस्ट्री उथल पुथल पर ये पता नहीं कि सुशांत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौ दिन सुशांत के: पूरी फिल्म इंडस्ट्री उथल पुथल पर ये पता नहीं कि सुशांत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Facebook/SushantSinghRajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए 100 दिन पूरे हो गए। इन 100 दिनों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार, तकनीशियन मुंबई पुलिस से लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसी सरकारी एजेंसियों के दफ्तरों में हाजिरी लगा चुके हैं। रिया चक्रवर्ती अपने भाई और सुशांत सिंह राजपूत के घर पर काम करने वाले कुछ कर्माचारियों समेत जेल पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई भी एजेंसी ये बता सकने की सूरत में नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई।
2 of 5
जया साहा
- फोटो : facebook/jayasaha
सोमवार की शाम मुंबई फिल्म इंडस्ट्री तरह तरह की चर्चाओं से घिरी रही। सोमवार को सुशांत की पूर्व मैनजेर जया साहा को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उधर एनसीबी की पूछताछ चल रही थी, इधर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक नाम हवा में तैर रहे थे। पहले खबर आई कि दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश का नाम जया साहा ने पूछताछ में लिया है, फिर खबर उड़ी कि सेलेब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी सीएए क्वान के सह संस्थापक मधु मंटेना का नाम भी इस पूछताछ में सामने आया है, लेकिन एनसीबी की तरफ से इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस युवा सितारे सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन ने पूरे देश में हलचल मचा रखी है, उसकी जांच की वस्तुस्थिति बताने को कोई एजेंसी आधिकारिक रूप से तैयार नहीं है। ये इसलिए भी हैरानी में डालने वाली बात है क्योंकि सीबीआई को महत्वपूर्ण मामलों में जांच की स्थिति बताने की अनुमति है और ऐसा वह अतीत में करती भी रही है। लेकिन, सीबीआई ने इस मामले में नशीले पदार्थों को मामला निकालकर एनसीबी को भी अपने साथ जोड़ लिया है। सीमा सुरक्षा बल के साथ साथ एनसीबी का जिम्मा इन दिनों वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के सितारे दबी जुबान ये स्वीकार करते हैं कि इस पूरे मामले का जल्दी ही पर्दाफाश नहीं किया गया तो फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे धीरे धीरे मुंबई छोड़कर दूसरे शहरों में और कुछ तो विदेश में जा बसने वाले हैं। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के पूर्व पति और फिल्म निर्माता मधु मंटेना का नाम इस जांच में कथित रूप से सामने आने के बाद से फिल्म जगत में हलचल ज्यादा तेज हैं क्योंकि उनकी एजेंसी क्वान और वह खुद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कहीं न कहीं किसी न किसी तरीके से शामिल रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट की पार्टनरशिप वाली कंपनी फैंटम फिल्म्स के मधु मंटेना सहसंस्थापक हैं। राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी फैक्ट्री वह चला चुके हैं। सारेगामा फिल्म्स के मुखिया भी वह रह चुके हैं। मधु मंटेना आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ के निर्माता रहे हैं और उनकी कंपनी क्वान में सलमान खान की भी हिस्सेदारी बताई जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अब भी एनसीबी का कार्यभार संभाल रहे राकेश अस्थाना से ही सबसे ज्यादा आस इस मामले में हैं। उनकी जांच के नतीजे के तौर पर ही राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में हैं। आशाराम बापू केस में नारायण साईं की गिरफ्तारी में उनके नेतृत्व की अहम भूमिका रही। अहमदाबाद बम धमाकों का मामला तो बताते हैं उन्होंने सिर्फ 22 दिनों में हल कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री को उनसे ये भी उम्मीद है कि अब तक हो चुकी तफ्तीश के हिसाब से इस मामले में कुछ ठोस कदमों का एलान जल्द हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।