फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 Years Of Mukesh: बेटे, बहुओं के साथ नितिन मुकेश ने मनाया पिता का जन्मदिन, देखिए, मुकेश चौक से खास तस्वीरें

Sat, 22 Jul 2023 06:56 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Jul 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
100 Years Of Mukesh Nitin Mukesh celebrates father birthday with Nishi Mukesh Neil Nitin Mukesh see pictures
नितिन मुकेश और परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायक मुकेश की जन्मशती शनिवार को उनके परिवार ने श्रद्धा पूर्वक मनाई। पूरा परिवार दक्षिणी मुंबई के मालाबार हिल स्थि मुकेश चौक पहुंचा और इस दौरान गायक नितिन मुकेश ने अपने पिता मुकेश के हिट गाने 'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार' को गाकर आज के युवाओं को जिंदगी जीने की प्रेरणा दी। नितिन मुकेश ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरा जन्म इस परिवार में हुआ।  




100 Years of Mukesh: अगर श्रीराम गाते तो मुकेश ही उनकी आवाज होते, जानिए रामायण के किस संगीतकार ने कही ये बात

100 Years Of Mukesh Nitin Mukesh celebrates father birthday with Nishi Mukesh Neil Nitin Mukesh see pictures
मुकेश और परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई के मुकेश चौक पर मुकेश के बेटे नितिन मुकेश अपनी पत्नी निशी मुकेश और दोनों बेटों नील नितिन मुकेश, नमन नितिन मुकेश और बहुओं के साथ मौजूद रहे। राज कपूर की हिट फिल्म ‘अनाड़ी’ के गाने ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है’ गाते हुए नितिन मुकेश भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'आज के युवाओं से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस गीत और गीत की भावना को समझे क्योंकि इस गाने में पूरी जिंदगी का सार छुपा हुआ है।' 

100 Years Of Mukesh: ‘बॉबी’ में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की एंट्री का किस्सा, मुकेश ने इस तरह संभाली बिगड़ी बात

100 Years Of Mukesh Nitin Mukesh celebrates father birthday with Nishi Mukesh Neil Nitin Mukesh see pictures
मुकेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नितिन मुकेश जब ये गीत गा रहे थे तो इस पूरे गाने में उनके बेटे नील नितिन मुकेश ने भी अपने पिता का साथ दिया। मुकेश चौक पहुंचने से पहले मुकेश परिवार ने घर पर पूजा अर्चना की। वंचितों को भोजन आदि दान दिया और गायक मुकेश को याद करते हुए उनके मर्मस्पर्शी गीत भी गाए। इश मौके पर नील नितिन मुकेश ने कहा, 'आज के युवा अगर इस गाने की भावना को समझ जाए तो उनको अपनी जिंदगी जीने का एक मकसद मिल जाएगा।'

100 Years Of Mukesh: अनुराधा पौडवाल बोलीं, मुकेश जी की आवाज में हर गाने की एक एक पंक्ति सच लगती है

विज्ञापन
विज्ञापन
100 Years Of Mukesh Nitin Mukesh celebrates father birthday with Nishi Mukesh Neil Nitin Mukesh see pictures
मुकेश और इंदिरा गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नितिन मुकेश कहते हैं, 'हमारा नाम उनसे (मुकेश) जुड़ा और उससे मेरी जिंदगी में जान आ गई। परमपिता परमेश्वर का यह बहुत बड़ा आशीर्वाद और मेरा सौभाग्य है कि मेरा जन्म इस परिवार मे हुआ। मुकेश जी के गाने लोगों को जीने की प्रेरणा देते हैं।' 

 

विज्ञापन
100 Years Of Mukesh Nitin Mukesh celebrates father birthday with Nishi Mukesh Neil Nitin Mukesh see pictures
नितिन मुकेश और परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, नील नितिन मुकेश ने अपने बाबा को याद करते हुए कहा, 'मेरी दादा जी से मुलाकात नहीं हुई लेकिन मुझे हमेशा इस बात का अहसास होता है कि जैसे दादा जी मेरे पास है। मैं दादी के बहुत करीब था और दादी जी से दादा जी के बारे में इतना जाना कि कभी मुझे दादा जी की कमी महसूस ही नहीं हुई। पिता जी ने दादा जी के गीतों को आज तक जिंदा रखा है, मेरे पिताजी जैसा कोई बेटा नहीं, पिताजी ने अपनी पूरी जिंदगी दादा जी के लिए अर्पित कर दी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed