नेता हो या अभिनेता दोनों ही इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर कोई अपने प्रशंसकों की संख्या बढा़ने में लगा हुआ है। बॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टरों में से एक अनुपम खेर के प्रशंसकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के मुख्य किरदार के ट्विटर फॉलोअर्स एक करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर अनुपम खेर के प्रशंसकों की संख्या बढ़कर अब 11 मिलियन हो चुकी है। इस मौके पर अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, 'आप सभी की उदारता के लिए धन्यवाद। आपने जो प्यार और प्रशंसा दी उसके लिए भी धन्यवाद।'
पढ़ें: Bigg Boss 11: करेक्टर पर उठे सवाल तो रो पड़ीं सपना चौधरी, बंदगी-पुनीश को सुनाई खरी खरी
खेर ने आगे लिखा, 'आप सभी की रचनात्मक आलोचना के लिए धन्यवाद। स्माइली के लिए धन्यवाद। 11 मिलियन फॉलोअर्स, आप सभी मेरे जीवन का हिस्सा हैं।' बता दें कि अनुपम खेर की अलगी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' है।
Thank You for your generosity. Thank you for your love, warmth and appreciation. Thank you for your constructive criticism. Thank you for your smileys ❤️👍😳😁😘🙄🤓. You are a part of a world of my own.🙏🙏🙏😍🌺 #11MillionFollowers @Twitter pic.twitter.com/Cy5QqBKojt
इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। राजनेता और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे। इस फिल्म को विजय गुट्टे डायरेक्टर कर रहे हैं, जो संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित होगी।
पढ़ें: 'फिरंगी' के बाद हॉलीवुड की सैर कर सकते हैं कपिल शर्मा, ये होगा शो का नाम