फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नुसरत-मिमी के बाद पश्चिम बंगाल के 12 और एक्टर्स राजनीति में उतरे, हुए भाजपा में शामिल, तस्वीरें

Fri, 19 Jul 2019 12:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
12 film actor actress join bjp in west bengal
bjp - फोटो : social media
टीएमसी सांसद-एक्ट्रेस नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले नुसरत अपनी शादी और फिर संसद में शपथ ग्रहण समारोह के चलते चर्चा में रहीं ।  उनके साथ मिमी चक्रवर्ती के भी हजारों समर्थक हैं। वहीं खबर आई कि पश्चिम बंगाल में कई एक्टर-एक्ट्रेस ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉयन कर ली है ।
12 film actor actress join bjp in west bengal
भाजपा में शामिल हुए टॉलीवुड कलाकार - फोटो : ANI
गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पर्णो मित्रा सहित 12 कलाकार पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय, राकेश सिन्हा, दिलीप घोष और संबित पात्रा भी मौजूद थे।
12 film actor actress join bjp in west bengal
bjp - फोटो : social media
जिन कलाकारों ने भाजपा का दामन थामा है उनमें ऋषि कौशिक, कंचना मोइत्रा, रूपांजना मित्रा, रूपा भट्टाचार्जी, मोमिता चटर्जी प्रमुख रूप से शामिल हैं। घोष ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने वालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए यह जोखिम भरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12 film actor actress join bjp in west bengal
bjp - फोटो : social media
यही कारण है कि भाजपा ने राज्य के बाहर इस समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों के साहस पर हम सभी को गर्व करना चाहिए। दिलीप घोष ने 12 कलाकारों का पार्टी की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
12 film actor actress join bjp in west bengal
bjp - फोटो : social media
भाजपा राज्य में तृणमूल कांग्रेस से सत्ता हासिल करने के लिए प्रयासरत है और वह राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। हाल ही में हुए आम चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी ने लोकसभा की 42 सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed