फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर मां मधु ने शेयर की ये तस्वीर, लिखा-'तुम्हें गोद में लेना प्राइजलेस'

Fri, 19 Jul 2019 12:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra mother madhu chopra wishes her daughter to share a throwback pic
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उन्हें खास तरह से जन्मदिन की बधाई दी । मधु चोपड़ा ने एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की । उस समय प्रियंका 1-2 साल की रही होंगी । फोटो में मधु चोपड़ा ने प्रियंका को गोद में लिया हुआ है । तस्वीर में प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं । 
priyanka chopra mother madhu chopra wishes her daughter to share a throwback pic
priyanka chopra - फोटो : file photo
फोटो शेयर कर प्रियंका की मां ने लिखा, 'तुम्हें अपनी गोद में लेना प्राइजलेस है । लव यू माई चाइल्ड' । इस फोटो को प्रियंका के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । बता दें कि प्रियंका की मां, परिणीति चोपड़ा के साथ बेटी का बर्थडे मनाने के लिए यूएस पहुंची । परिणीत ने मधु के साथ फ्लाइट की तस्वीर शेयर की थी । 
priyanka chopra mother madhu chopra wishes her daughter to share a throwback pic
Priyanka Chopra - फोटो : social media
वहीं निक ने भी प्रियंका की तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया । तस्वीरों में प्रियंका पिंक साड़ी में नजर आईं । इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए बेहद प्यारभरा कैप्शन भी लिखा। निक लिखते हैं, 'मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा दिल, आई लव यू बेबी, जन्मदिन मुबारक।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Holding you in my arms was priceless!! Love you my child

A post shared by Madhu Akhouri Chopra (@madhumalati) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra mother madhu chopra wishes her daughter to share a throwback pic
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने भी एक फोटो शेयर कर उन्हें विश किया । डेनिस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका के साथ एक फोटो लगाई । ये प्रियंका की हल्दी की तस्वीर है। इस फोटो पर डेनिस ने लिखा, 'खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की बधाई, लव यू दिल ।' डेनिस के कैप्शन से लगा कि वो प्रियंका को 'दिल' कहकर पुकारती हैं । 
विज्ञापन
priyanka chopra mother madhu chopra wishes her daughter to share a throwback pic
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की तो वह लंबे समय बाद जल्द बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। प्रियंका की आने वाली फिल्म का नाम द स्काई इज पिंक है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed