{"_id":"5d313e558ebc3e6d0179c589","slug":"salman-khan-played-with-nephew-ahil-and-yohan-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आहिल-योहान के साथ सलमान का वायरल हुआ वीडियो, 'दबंग मामू' का नया रूप चौंका देगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आहिल-योहान के साथ सलमान का वायरल हुआ वीडियो, 'दबंग मामू' का नया रूप चौंका देगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं । शूटिंग से समय निकालकर सलमान अपने परिवार को भी समय देते हैं । हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है । इसमें वो अपने भांजे आहिल और योहान के साथ खेलते नजर आ रहे हैं । सलमान ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है ।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
वीडियो शेयर कर सलमान ने लिखा, 'आहिल और योहान ने बीन बैग मोमेंट को रीक्रिएट किया ।' इस वीडियो में आहिल एक बीन बैग पर बैठे दिख रहे हैं । वहीं सलमान खान दूसरे बीन बैग पर बैठे हैं । योहान, आहिल वाले बीन बैग पर गिरते हैं । फिर आहिल, सलमान के बीन बैग पर गिरते नजर आए ।
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
वीडियो में सलमान की बहन अर्पिता की बहन भी दिख रही हैं । सलमान के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । एक फैन ने लिखा, 'बच्चों से ज्यादा तो मामू क्यूट लग रहे हैं ।' इससे पहले सलमान ने बॉटल कैप चैलेंज पूरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था । वीडियो में सलमान शर्टलेस होकर जिम में खड़े नजर आ रहे हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
पहले तो वे राउंड किक के लिए पोज लेते हैं मगर घूमने के बाद वो आधे खुले बॉटल के ढक्कन को फूंककर उड़ा देते हैं। इसके बाद वो सामने खड़े शख्स के हाथ से पानी की बॉटल लेते हैं और भगवान को याद करते हुए कहते हैं 'पानी बचाओ'। इसके बाद सलमान बॉटल का पानी पी जाते हैं। इस चैलेंज को पूरा करते हुए सलमान ने पहले हाथ जोड़े और बाद में क्रॉस करते हुए भगवान को याद किया।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
यही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे । एक यूजर ने लिखा- सलमान तुम मुसलमान हो फिर तुमने क्रिश्चियन की रस्म पूरी क्यों की? एक ने लिखा- तुम मुसलमान हो ये क्रॉस वगैरहा क्या कर रहे हो? दूसरे ने लिखा- ये किस तरह का मुस्लिम है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।