फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलभूषण जाधव को अपशब्द बोलते ही ट्रोल हुईं पाक एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- आपकी बेवकूफी को सैल्यूट

Fri, 19 Jul 2019 12:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Veena Malik shared controversial tweet said hang Kulbhushan Jadhav at waga
Veena Malik, Kulbhushan Jadhav - फोटो : amar ujala
नीदरलैंड्स के द हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) ने पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में भारत के हक में फैसला सुनाया है। इस फैसले को भारत की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद फैलाने के आरोप में 2017 में फांसी की सजा सुनाई थी।आईसीजे ने फिलहाल जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है और पाकिस्तान को निर्देश दिया है कि वह फांसी की सजा पर पुनर्विचार करे।
Veena Malik shared controversial tweet said hang Kulbhushan Jadhav at waga
veena malik - फोटो : file photo
वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव के लिए अपशब्द बोलते हुए विवादित ट्वीट किया है। इनता ही नहीं उन्होंने कुलभूषण जाधव को वाघा बोर्डर पर फांसी देने की मांग की हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ’आतंकवादी और हत्यारे कुलभूषण जाधव पर कोई दया नहीं करनी चाहिए। भारत के जासूसों और आतंकवादियों को उदाहरण देने के लिए उन्हें वाघा बॉर्डर पर कुलभूषण जाधव को फांसी दे देनी चाहिए।'
 

 
Veena Malik shared controversial tweet said hang Kulbhushan Jadhav at waga
veena malik with husband - फोटो : social media
वीना मलिक के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वहीं भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स वीणा मलिक के इस ट्वीट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। धीरज सोशल मीडिया पर फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना रनौत की तस्वीर शेयर करते हुए पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए लिखते हैं- 'अभी तो हमें और जलील होना बाकी है।'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Veena Malik shared controversial tweet said hang Kulbhushan Jadhav at waga
Veena Malik and Ashmit Patel - फोटो : file photo
शेरप्रताप सिंह ट्विटर पर वीणा मलिक के इस ट्वीट का मजाक बनाते हुए लिखते हैं- ’आपकी बेवकूफी को मैं सैल्यूट करता हूं।’ इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीणा मलिक के ट्वीट का काफी मजाक उड़ाया गया है। बहुत से यूजर्स ने भद्दे कमेंट भी किए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीणा मलिक भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस का किस्सा रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
Veena Malik shared controversial tweet said hang Kulbhushan Jadhav at waga
कुलभूषण जाधव - फोटो : file photo
आपको बता दें कि पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी के बाद भारत ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था। भारत को जब यह बात समझ में आ गई कि इस मसले को लेकर पाकिस्तान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाएगा कि भारत कुलभूषण जाधव के जरिये बलूचिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था, तब उसने आईसीजे में जाने का फैसला किया। हालांकि भारत का रुख कूटनीतिक और वैधानिक तौर पर पहले से ही सही था और यही साबित करने भारत आईसीजे में गया था। सोलह में से पंद्रह जजों ने भारत के पक्ष में फैसला दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed