{"_id":"5d3130518ebc3e6cc578339a","slug":"jaya-bachchan-and-rekh-old-pic-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूर-दूर नजर आतीं जया-रेखा अच्छी दोस्त थीं कभी, सालों बाद सामने आई इस तस्वीर में दिखीं सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूर-दूर नजर आतीं जया-रेखा अच्छी दोस्त थीं कभी, सालों बाद सामने आई इस तस्वीर में दिखीं सच्चाई
Fri, 19 Jul 2019 12:33 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
jaya rekha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में अगर जय बच्चन और रेखा एक साथ कहीं दिख जाएं तो वो सबसे बड़ी खबर होती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है । रेखा और जया बच्चन की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इंस्टाग्राम के फिल्मी हिस्ट्री पिक्स से शेयर की गई है ।
रेखा
- फोटो : फिल्म
जया और रेखा की ये तस्वीर उस समय की है जब दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी । जया बच्चन और रेखा इस फोटो में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । दोनों एक्ट्रेस साड़ी में हैं। जया ने बालों में गजरा लगाया हुआ है और नो मेकअप लुक में हैं । वहीं रेखा ने गहरा आइलाइनर लगाया है ।
जया बच्चन और रेखा
तस्वीर से लग रहा है कि उस समय दोनों की अच्छी दोस्ती रही होगी । ये फोटो किसी ईवेंट की लग रही है । फैंस भी जया और रेखा की इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं । फैंस कह रहे हैं कि ये उस समय की फोटो है जब रेखा, जया के लिए खतरा नहीं थीं । रेखा की जिंदगी में अमिताभ के आने के बाद जया से उनका रिश्ता खराब हो गया ।
Jaya Bhaduri and Rekha pic.twitter.com/opa3RE8Zlg
— Film History Pics (@FilmHistoryPic) July 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh, rekha, jaya
- फोटो : file photo
रेखा ने सिमी गरेवाल के टॉक शो में अपने और अमिताभ के रिश्ते के बारे में बात की थी । उन्होंने अपने रिश्ते को कबूला था । रेखा ने कहा था, 'मैं उनसे प्यार करती हूं और कोई दूसरा हमारे बारे में क्या सोचता है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता । मैं अमिताभ को अपने लिए प्यार करती हूं, किसी को दिखाने के लिए नहीं।'
विज्ञापन
jaya rekha
बता दें कि जया और रेखा आज भी एक-दूसरे को अवॉयड करती हैं । जया ने कभी भी इस मुद्दे पर बात नहीं की । दोनों ने साथ में सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया है । इस फिल्म का नाम है 'सिलसिला' । यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ, रेखा और जया बच्चन थे । ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी ।