{"_id":"5d312f848ebc3e6caf0ce138","slug":"world-most-admired-2019-amitabh-bachchan-to-deepika-padukone-these-actors-are-most-admired","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इन हस्तियों ने बटोरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा, देखिए लिस्ट में किस नंबर पर कौन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इन हस्तियों ने बटोरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा, देखिए लिस्ट में किस नंबर पर कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरने वालों की लिस्ट जारी करने वाली संस्था YouGov ने इस साल के सबसे प्रशंसित हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन सहित शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी शामिल हैं।
2 of 5
amitabh bachchan, shweta bachchan
- फोटो : social media
इंटरनेट और डाटा मार्केटिंग फर्म YouGov ने ये लिस्ट ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की है। बॉलीवुड के पुरुष कलाकारों की लिस्ट में सबसे टॉप पर अमिताभ बच्चन का नाम है। YouGov ने अपनी इस लिस्ट में उन्हें 12वां स्थान दिया है। किंग खान यानी शाहरुख खान इस लिस्ट में 16वीं जगह पर हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और अमिताभ बच्चन के बाद सलमान खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वह YouGov की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं। वहीं YouGov की 20 सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो इस लिस्ट में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा सहित दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
महिलाओं की लिस्ट में दीपिका पादुकोण 13वें स्थान पर हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों में सबसे टॉप पर हैं। दीपिका के बाद हमेशा सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है। उन्हें YouGov की लिस्ट में 14वां स्थान मिला है। ऐश्वर्या राय बच्चन 16वें और जबकि सुष्मिता सेन 17वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
इस बीच सुष्मिता सेन ने फैंस द्वारा मिले प्यार को देखते हुए सोशल मीडिया जरिए उन्हें धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर YouGov की पूरी लिस्ट जारी करते हुए फैंस को धन्यवाद किया है। उनके फैंस भी कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।