{"_id":"5c1739d5bdec22570b2fc9b4","slug":"14-years-of-ashutosh-gowariker-featuring-shah-rukh-khan-film-swades","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की 'स्वदेश' को पूरे हुए 14 साल, पहली भारतीय फिल्म जिसे नासा में किया गया था शूट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की 'स्वदेश' को पूरे हुए 14 साल, पहली भारतीय फिल्म जिसे नासा में किया गया था शूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
swades
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'लगान' के तीन साल बाद आशुतोष गोवारिकर एक और बेहतरीन और डिफरेंट विषय पर फिल्म लेकर आये। नाम था स्वदेश। फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म 17 दिसंबर 2004 को रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 14 साल बीत गए हैं। फिल्म हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। आज जब फिल्म ने अपने रिलीज को 14 साल पूरे कर लिए हैं ऐसे में आइए बात करते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों की।
2 of 6
swades
दरअसल शाहरुख खान इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। शाहरुख को नहीं लगता था कि स्वदेश एक अच्छी फिल्म बन पाएगी। शाहरुख ने इस बारे में आशुतोष से कहा था, स्वदेश अच्छी फिल्म है, लेकिन फ्लॉप हो जाएगी। लेकिन उन्हें फिल्म पर विश्वास था उन्होंने शाहरुख के साथ ये फिल्म इसलिए की क्योंकि ये उनके पिता का सपना था।
3 of 6
swades
दरअसल शाहरुख खान 'स्वदेश' के बदले आशुतोष के साथ 'जोधा अकबर' करना चाहता थे। जिसमें ऐश्वर्या और ऋतिक रोशन ने लीड रोल प्ले किया था। बात करें 'स्वदेश' की तो फिल्म में ग्लैमर का तड़का नहीं था और ना तो टिपिकल फिल्मों जैसी चमक धमक इसलिए रिस्पांस भी खास नहीं मिला जबकि फिल्म का कंटेट बहुत ही शानदान था। आज ये फिल्म शाहरूख की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
swades
शाहरुख खान खुद भी कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि स्वदेश उनके भी दिल के बहुत करीब है। फिल्म में वो नासा में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं जो गांव आते हैं और कई सच्चाई से रुबरू होते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ गायत्री जोशी भी थी। गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म भले ही हिट ना हुई हो लेकिन इसमें गायत्री की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 6
swades
बापू कुटी बुक से इंस्पॉयर होकर आशुतोष गोवारिकर ने ये फिल्म बनाने की सोची थी और उन्होंने इसे बनाया भी। स्वदेश असल में रविकुचिमंची और अरविंदा पर है जो अमेरिका में जॉब करते थे लेकिन भारत लौटकर उन्होंने अपने गांव में रर्जिवॉयर और पैडल पॉवर बनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।