{"_id":"5c01fd57bdec22419302110a","slug":"2-0-akshay-kumar-become-the-first-bollywood-actor-to-cross-100-crore-mark-globally-on-opening-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'2.0' रिलीज होते ही अक्षय के नाम जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, आमिर-शाहरुख भी छूट गए पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'2.0' रिलीज होते ही अक्षय के नाम जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, आमिर-शाहरुख भी छूट गए पीछे
Sat, 01 Dec 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'2.0' फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। यहां तक कि पहले दिन ही '2.0' फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है। सिर्फ भारत की बात करें तो फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 20-25 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया है। जबकि अन्य भाषाओं (तमिल और तेलुगू) के आंकड़ों को देखें तो रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बाद अक्षय कुमार ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
#2Point0 in Hindi was holding well yesterday - Day 2 (Friday)..
Early Estimates for All-India Day 2 Nett is around ₹ 19 Crs..
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही अक्षय कुमार बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी फिल्म ने पहले दिन इतना अच्छा प्रदर्शन किया। यानी कि '2.0' फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इससे पहले अक्षय कुमार की दो फिल्में रिलीज हुई थीं जिन्हें ठीक रिस्पांस मिला था। यह फिल्में 'गोल्ड' और 'पैडमैन' है।
3 of 5
2.0
- फोटो : twitter
फिल्म समीक्षकों के मुताबिक '2.0' फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन काफी अच्छा रहेगा। फिल्म की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ देखने को मिली है। यहां तक कि फिल्म की टिकट सेल भी अच्छी हो रही है। ओपनिंग डे पर मॉर्निंग शो की बात करें तो उत्तर भारत में ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत रही। वहीं दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में फिल्म को 95 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
- फोटो : Instagram
माना जा रहा है, '2.0' कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। यह तो वीक डेज के कलेक्शन का आंकड़ा है। निश्चित रूप से वीकेंड पर इसका कलेक्शन और बढ़ेगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग के बाद इस फिल्म की कमाई कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। 2.0 फिल्म के अच्छे कलेक्शन का श्रेय ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना भी है। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : Instagram
कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। 'बाहुबली 2' ने वर्ल्डवाइड 1,810 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिलहाल रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा है। देखना यह दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी कितने दिन तक बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए रखती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।