फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'2.0' के हिंदी वर्जन का कलेक्शन भी धमाकेदार, पहले दिन अक्षय और रजनीकांत की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Thu, 29 Nov 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
2.0 hindi version rajinikanth and akshay kumar box office occupancy
2.0 - फोटो : instagram

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 को ओपनिंग डे पर साउथ में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं उत्तर भारत में भी फिल्म के हिन्दी वर्जन को देखकर दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार का एक बड़ा फैन वर्ग है जो उन्हें इस तरह के रोल में पहली बार देखने के लिए बेताब है।

2.0 hindi version rajinikanth and akshay kumar box office occupancy
2.0 - फोटो : twitter

ओपनिंग डे पर मॉर्निंग शो की बात करें तो ऑक्यूपेंसी की 40 प्रतिशत रही। डब फिल्म के लिहाज से इसे अच्छा आंकड़ा माना जा सकता है। भारी भरकम बजट में बनी 2.0 की तुलना राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 से की जा रही है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि बाहुबली के पहले पार्ट ने एक सवाल सबके जेहन में छोड़ा था कि आखिर कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा। जिसका फायदा बाहुबली 2 को मिला। जबकि 2.0 के साथ ऐसा नहीं है।

2.0 hindi version rajinikanth and akshay kumar box office occupancy
2.0 - फोटो : instagram

हिंदी के अलावा अगर तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई 2.0 की बात करें तो यहां रजनीकांत के फैंस किसी को भी मात दे सकते हैं। साउथ में फिल्म को 95 फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली। इस लिहाज से फिल्म के कुल 80 करोड़ की कमाई का अनुमान है। माना जा रहा है, 2.0 कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म समीक्षक अक्षय राठी के मुताबिक, 2.0 पहले दिन भारत में 70 करोड़ रुपये जुटा सकती है जबकि दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 hindi version rajinikanth and akshay kumar box office occupancy
2.0 - फोटो : instagram

अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ देगी। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ का बिजनेस किया था। खबर है कि लाइका प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे तो वहीं डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगू) 60 करोड़ रुपये में बिके हैं।  

विज्ञापन
2.0 hindi version rajinikanth and akshay kumar box office occupancy
2.0 - फोटो : instagram

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग के बाद इस फिल्म की कमाई कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। कमाई के मामले में बाहुबली 2 अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड 1,810 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed