फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'2.0' ने आमिर खान की 'ठग्स' को ऐसे दी मात, दूसरे दिन भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Sat, 01 Dec 2018 09:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie 2nd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

भारी भरकम बजट में बनी रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 से जैसी उम्मीद की जा रही थी शुरुआती कलेक्शन वैसा ही रहा। रजनीकांत के फैंस ने दक्षिण भारत में उनकी फिल्म को धमाकेदार शुरआत तो दिया ही लेकिन यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के दूसरे इलाकों में भी फिल्म ने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। जो कि सरप्राइज करने वाला है।

2.0 movie 2nd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, बिहार में 2.0 की कमाई आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के आस-पास ही रही। यहां ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि 2.0 वीकडेज में गुरुवार को रिलीज हुई जबकि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दिवाली की छुट्टियों में रिलीज हुई थी। उत्तर भारत के सिंगल स्क्रीन ज्यादातर हाउसफुल रहे।

2.0 movie 2nd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

2.0 ने पहले दिन हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म ने 'भारत में 85 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं ओवरसीज में 30 करोड़ रुपये जुटा लिए। इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल बिजनेस 115 करोड़ रुपये रहा।' इससे पहले आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie 2nd day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

वहीं रमेश बाला के अनुसार, 2.0 की कमाई में दूसरे दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पहले दिन जहां फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं फिल्म के हिन्दी वर्जन ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 19 करोड़ ही कमा सकी।



 

विज्ञापन
2.0 movie 2nd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

दर्शक फिल्म के 3डी वर्जन को देखना पसंद कर रहे हैं। डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिन्दी में रिलीज किया गया है। फिल्म पर इतना पैसा खर्च होने के चलते मेकर्स को बजट निकालने के लिए खास तैयारी करनी पड़ी। सबसे पहले उन साइट को ब्लॉक करवा दिया गया जिससे फिल्म लीक होने का डर था। मद्रास हाईकोर्ट ने 12000 वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed