फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिन्नी चतरथ संग 7 फेरे लेने से पहले कपिल शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, मेहमान भी रह गए हैरान

Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
नरिंदर वैद्य, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
नरिंदर वैद्य, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Security Arrangements in Comedian Kapil Sharma Wedding with Ginni Chatrath
kapil sharma
गिन्नी चतरथ के साथ 7 फेरे लेने से पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बहुत बड़ा फैसला ले लिया, जिसे जानकर शादी में आने वाले मेहमान भी हैरान रह जाएंगे।
Chandigarh, Security Arrangements in Comedian Kapil Sharma Wedding with Ginni Chatrath
kapil sharma
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा व गिन्नी चतरथ की शादी की तमाम रस्मों के लिए निजी सुरक्षा कंपनी को ठेका दिया गया है, जिनके निजी बाउंसरों ने मैदान संभाल लिया है। सूत्रों की मानें तो शादी पर आने वाले 5 मेहमानों के पर एक सुरक्षा कर्मी तैनात किया जाएगा। यानि की शादी में जितने मेहमान शामिल होंगे, उन सभी पर नजर रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी भी शादी में मौजूद रहेंगे।
Chandigarh, Security Arrangements in Comedian Kapil Sharma Wedding with Ginni Chatrath
kapil sharma
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए ही नहीं बल्कि इसलिए भी किया गया है कि शादी में कोई भी कपिल व गिन्नी को परेशान न कर सके। कोई मेहमान शादी में किसी भी तरह की सेल्फी, फोटो और वीडियो न बना सके। अगर कोई मेहमान ऐसा करता है तो सुरक्षा कर्मी मोबाइल छीनकर डाटा डिलीट करने में एक भी क्षण नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Security Arrangements in Comedian Kapil Sharma Wedding with Ginni Chatrath
Kapil sharma
दो मुख्य गलियों में बाउंसरों को किया गया तैनात
शादी के लिए गिन्नी के गुरु नानक नगर, जालंधर स्थित घर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां दो मुख्य गलियों को 13 दिन पहले ही बाउंसरों ने सील कर दिया है। गिन्नी के घर के बाहर खड़े सुरक्षा कर्मी घर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। वहीं दो मुख्य गलियों में किसी भी वाहन की एंट्री बंद कर दी गई है। किसी भी अंजान आदमी को घर जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि घर में की जा रही सजावट को भी गुप्त ढंग से कराया जा रहा है व किसी को भी घर की तस्वीरें लेने से रोका जा रहा है। गिन्नी का जालंधर स्थित घर ही नहीं, बल्कि जिस जगह पर इन दोनों की शादी होनी है, उस जगह पर भी सुरक्षा के भारी बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
Chandigarh, Security Arrangements in Comedian Kapil Sharma Wedding with Ginni Chatrath
kapil sharma
बाउंसरों का काम आसपास पब्लिक न फटके
गिन्नी व उसका परिवार भी कहीं आ-जा रहा है तो उसके साथ भी प्राइवेट सुरक्षा कर्मी साथ आ-जा रहे हैं। किसी भी तरह की रस्म सुरक्षा के घेरे में कराई जा रही है। गिन्नी के घर दो मुख्य गलियां जाती हैं, जिनमें कई कोठियां हैं और वहां कोठी मालिकों को खासी परेशानी हो रही है। अगर कोई कोठी मालिक अपना वाहन ले जाना चाहता है तो बाउंसरों को पूरा परिचय देकर ही गली में दाखिला मिलता है। पता चला है कि गिन्नी की शादी के लिए बाउंसरों की लंबी चौड़ी फौज को लाखों रुपये में हॉयर किया गया है, जिनका काम सिर्फ पब्लिक को पास फटकने नहीं देने का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed