Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Chandigarh, Deepika Padukone, Ranveer Singh Marriage Ragistration, Foreign Marriage Act 1969
{"_id":"5c0115f4bdec22414a2af69b","slug":"chandigarh-deepika-padukone-ranveer-singh-marriage-ragistration-foreign-marriage-act-1969","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या है विदेशी विवाह अधिनियम 1969, जिसके उल्लंघन से फंसी दीपिका-रणवीर की शादी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या है विदेशी विवाह अधिनियम 1969, जिसके उल्लंघन से फंसी दीपिका-रणवीर की शादी?
Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए भारतीय संविधान द्वारा पारित उस कानून के बारे में, जिसकी वजह से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी रजिस्टर नहीं होगी। पढ़ें और अलर्ट रहें...
2 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : file photo
इटली में शादी करके एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी गलती कर दी है, जिस वजह से उनकी शादी रजिस्टर ही नहीं होगी। मैरिज एक कानूनी पचड़े में फंस गई है। दरअसल, इटली में शादी के दौरान विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के नियम फॉलो नहीं किए गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है विदेशी विवाह अधिनियम 1969 और क्या है इसके प्रावधान?
3 of 6
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के मुताबिक, विदेश में यदि कोई भारतीय शादी करता है तो उसे वहां स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देना होती है। दूतावास में कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। शादी करने वाले लड़के और लड़की के दस्तावेजों की फाइल सहित शादी के कार्ड को भी प्रमाण के तौर पर जमा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
इन प्रक्रियाओं को न करने पर बाद में शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है। ऐसे में अब रणवीर-दीपिका को सांकेतिक शादी करनी होगी। इसके बाद ही उनकी मैरिज का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। रणवीर-दीपिका मुंबई में रहेंगे। ऐसे में इन्हें महाराष्ट्र में लागू होने वाले नियमों के मुताबिक सांकेतिक शादी करके वहां मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
ranveer deepika
दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर 2018 को शादी की थी, ये शादी रजिस्टर नहीं हो पाएगी। इसका खुलासा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वरा लगाई गई एक आरटीआई में हुआ है। आरटीआई के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी के बारे में वहां दूतावास को लिखित जानकारी नहीं दी गई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी रजिस्टर नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।