अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने पहले ही दिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और बाहुबली जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को लेकर फैंस में बेहद उत्साह है। 600 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज हुई है। बिग बजट में बनी ये फिल्म कहीं लीक ना हो इसके लिए मेकर्स ने कई कदम उठाए हालांकि वो इसमें नाकाम रहे और कुछ वेबसाइट पर फिल्म का पाइरेटेड वर्जन आ गया है।
'2.0' के HD प्रिंट में ऑनलाइन लीक होते ही भड़के मेकर्स, ट्विटर पर कर डाला ये बड़ा ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइका प्रोडक्शंस ने सबसे पहले उन साइट को ब्लॉक करवा दिया जिससे फिल्म लीक होने का डर था। मामला कोर्ट तक पहुंचा जिसके बाद मद्रास हाईकोर्ट ने 12,000 वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया। इसके बावजूद 2.0 HD प्रिंट में लीक हो गई है। तमिल रॉकर्स और अन्य एक्टिव पायरेसी वेबसाइट ने फिल्म को लीक कर दिया है। रिलीज के एक ही दिन बार फिल्म के इस तरह लीक होने से करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब इसके बाद लाइका प्रोडक्शनंस नेे अपना बयान जारी किया है।
लाइका ने ट्विटर पर लिखा कि '4 साल की मेहनत, करोड़ों रुपये, 1000 टेेक्नीशियन... थियेटर में फिल्म को प्यार दें और एन्जॉय करें। अनुभव को इस तरह बर्बाद ना होने दें। पाइरेसी को बढ़ावा ना दें और सभी पाइरेडेट लिंक्स को antipiracy@aiplex.com पर भेज दें। तमिल सिनेमा को आगे बढ़ाने में मदद करें।'
Hardwork of 4 yrs, crores of money, efforts of 1000s of technicians - all to give you a visual spectacle you can watch, love and enjoy in THEATRES!
Do not spoil the experience. SAY NO TO PIRACY! Send all pirated links to antipiracy@aiplex.com & help Tamil cinema shine!#2Point0
बता दें कि फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन आए हैं । दर्शक फिल्म के वीएफएक्स और ग्राफिक्स को पसंद कर रहे हैं । साथ ही डायरेक्टर शंकर के काम की भी खूब तारीफ हो रही है । फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्शन भी मुख्य भूमिका में हैं ।
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के अनुसार, 'फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 20-25 करोड़ की कमाई की है। अगर सभी भाषाओं (तमिल और तेलुगू) के आंकड़ों को देखें तो रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई कर ली है।'