{"_id":"5c0108d4bdec224166059b6b","slug":"2-0-movie-record-broken-in-pakistan-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'2.0' ने देश ही नहीं पाकिस्तान में भी मचा दिया तहलका, पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'2.0' ने देश ही नहीं पाकिस्तान में भी मचा दिया तहलका, पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड
Fri, 30 Nov 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया। फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड बनाए। फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गुरुवार को रिलीज से पहले ही 1.2 मिलियन यानी कि 12 लाख टिकट बिक चुके थे। केवल भारत में ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 2.0 को लेकर जबरदस्त क्रेज है।
2 of 5
2.0
- फोटो : instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पाकिस्तान में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 2.0 को रिलीज कर दिया है। पाकिस्तान में कुल 75 सिनेमाहाल में फिल्म रिलीज हुई है। यही नहीं कई अंग्रेजी अखबारों ने 2.0 का विज्ञापन निकाला है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म की स्टारकास्ट एमी जैक्सन के अनुसार, पाकिस्तान में एडवांस बुकिंग की अच्छी शुरुआत हुई है।
3 of 5
2.0
- फोटो : twitter
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, 2.0 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस किया। अभी तक आधिकारिक आंंकड़े नहीं आए हैं लेकिन एडवांस बुकिंग और दर्शकों के क्रेज को देखते हुए ये आंकड़ा कोई मुश्किल नहीं लगता। इससे पहले दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
- फोटो : twitter
पहले दिन फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। रजनीकांत के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दक्षिण भारत में कई जगहों पर 2.0 का पहला शो सुबह 4 बजे शुरू हुआ। इस दौरान सिनेमाघरों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : Poster
ओपनिंग डे पर मॉर्निंग शो की बात करें तो उत्तर भारत में ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत रही। डब फिल्म के लिहाज से ये एक अच्छा आंकड़ा है। वहीं दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में फिल्म को 95 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली। माना जा रहा है, 2.0 कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। ये तो वीकडेेज की कमाई का आंकड़ा है। निश्चित रूप से वीकेंड पर इसका कलेक्शन और बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।