फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले ही दिन '2.0' कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार, ऐसे ही रही कमाई तो 'बाहुबली 2' को छोड़ देगी पीछे

Thu, 29 Nov 2018 11:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
2.0 rajinikanth and akshay kumar film box office collection
2.0 - फोटो : instagram

रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार हो रहा था हालांकि रिलीज से पहले 2.0 कई विवादों में भी फंसी। सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने निर्माताओं के खिलाफ मोबाइल फोन, टावर, मोबाइल सेवाओं के प्रति असंवेदनशील और अवैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि इससे दर्शकों के बीच क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।

2.0 rajinikanth and akshay kumar film box office collection
2.0 - फोटो : instagram

माना जा रहा है, 2.0 कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म समीक्षक अक्षय राठी के मुताबिक, 2.0 पहले दिन भारत में 70 करोड़ रुपये जुटा सकती है जबकि दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ देगी। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ का बिजनेस किया था। खबर है कि लाइका प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे तो वहीं डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगू) 60 करोड़ रुपए में बिके हैं।

2.0 rajinikanth and akshay kumar film box office collection
2.0 - फोटो : instagram

इतना ही नहीं नॉदर्न बेल्ट, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचे गए हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग के बाद इस फिल्म की कमाई कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। कमाई के मामले में बाहुबली 2 अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड 1,810 करोड़ का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 rajinikanth and akshay kumar film box office collection
2.0 - फोटो : instagram

अक्षय कुमार पहली बार साउथ की फिल्म में नजर आ रहे हैं। वो भी नेगेटिव रोल में। ये फिल्म साल 2010 में आई रजनीकांत और ऐश्वर्या राय स्टारर रोबोट की सीक्वल है। अक्षय कुमार एक ऑर्निथोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं जो पक्षियों और जानवरों के लिए हानिकारक वातावरण बनाने के लिए मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं और सेलफोन विकिरण को दोषी ठहराते हैं। फिल्म का बजट भी 600 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म के ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है । 

विज्ञापन
2.0 rajinikanth and akshay kumar film box office collection
2.0 - फोटो : instagram

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के निर्देशक शंकर ने चिट्टी के किरदार को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चिट्टी के किरदार के लिए जब वह रजनीकांत के पास गए तो उन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते ऐसे एक्शन किरदार को करने से मना कर दिया। शंकर ने बताया कि रजनीकांत ने कहा कि वह अब ऐसे किरदार नहीं करना चाहते जिसमें एक्शन ज्यादा करना पड़े, उनकी जगह वह किसी और सुपरस्टार को ले लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed