फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.0 साल की सबसे बड़ी हो सकती है हिट फिल्म, अब तक बिक चुके हैं 12 लाख टिकट

Thu, 29 Nov 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Rajinikanth 2.0 film released 12 Lakh ticket sold out
2.0 - फोटो : twitter

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस में कितना एक्साइटमेंट है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक 1.2 मिलियन यानी कि 12 लाख टिकट बिक चुके हैं। इतना ही नहीं एस शंकर की फिल्म को भारत में 7500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही 370 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 





 

Akshay Kumar and Rajinikanth 2.0 film released 12 Lakh ticket sold out
2.0

बताया जा रहा है कि फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए यह कमाई की है। खबर है कि लाइका प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे तो वहीं डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगू) 60 करोड़ रुपए में बिके हैं।

Akshay Kumar and Rajinikanth 2.0 film released 12 Lakh ticket sold out
2.0

इतना ही नहीं नॉदर्न बेल्ट, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचे गए हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग के बाद इस फिल्म की कमाई कई नए रिकॉर्ड भी बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Rajinikanth 2.0 film released 12 Lakh ticket sold out
2.0

2.0 से अक्षय कुमार पहली बार साउथ की फिल्म में नजर आ रहे हैं। वो भी नेगेटिव रोल में। यह फिल्म साल 2010 में आई रजनीकांत और ऐश्वर्या राय स्टारर 'रोबोट' की सीक्वल है। फिल्म का बजट भी 600 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म के ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है।  

विज्ञापन
Akshay Kumar and Rajinikanth 2.0 film released 12 Lakh ticket sold out
2.0 - फोटो : twitter

इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक लोगों को काफी भा रहा है। अक्षय कुमार पहली बार किसी फिल्म में इतने डरावने लुक में नजर आ रहे हैं। ऊपर से रजनीकांत का चिट्टी लुक तो पहले ही लोगों का फेवरेट है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कलेक्शन के मामले में यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed