फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.0 में ही नहीं इन फिल्मों में भी विलेन बन चुके हैं अक्षय कुमार, किया है खतरनाक रोल

Thu, 29 Nov 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
2.0 review five negative role of Akshay Kumar in bollywood film
2.0 - फोटो : file photo
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म 2.0 से साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रजनीकांत और एक्ट्रेस एमी जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। बीते दिनों रिलीज हुए 2.0 के कई पोस्टर में उनका लुक काफी खतरनाक दिखाया गया है। उनके फैंस ने फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद भी किया। हैरान करने वाली बात यह है कि बड़ी-बड़ी हिट फिल्म देने वाले अक्षय कुमार ने फिल्मों में केवल अच्छे हीरो की भूमिका नहीं निभाई है, उन्होंने कई फिल्मों में बेहद खतरनाक विलेन की भूमिका अदा की है। तो आइए जानते हैं अक्षय कुमार की विलेन किरदार के बारे में...
2.0 review five negative role of Akshay Kumar in bollywood film
2.0 - फोटो : instagram
फिल्म- 2.0
अक्षय कुमार की यह फिल्म लंबे समय से काफी चर्चा में थी। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार खतरनाक विलेन की भूमिका में हैं और उनका लुक फिल्म में बेहद डरावना है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रंजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2.0 का निर्देशन एस शंकर ने किया है।
2.0 review five negative role of Akshay Kumar in bollywood film
Once Upon ay Time in Mumbai Dobaara! - फोटो : file photo
फिल्म- वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2010 मेें आई अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का सीक्वल है। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार के साथ इमारन खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम शोएब होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 review five negative role of Akshay Kumar in bollywood film
Ajnabee - फोटो : file photo
फिल्म- अजनबी
अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2001 में आई थी। फिल्म में उनके साथ एक्टर बॉबी देओल, एक्ट्रेस करीना कपूर और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'अजनबी' में अक्षय और बिपाशा का नेगेटिव किरदार तारीफ के काबिल है। इस फिल्म के निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
2.0 review five negative role of Akshay Kumar in bollywood film
khiladi 420 - फोटो : file photo
फिल्म- खिलाड़ी 420
अक्षय कुमार पहली बार फिल्म 'खिलाड़ी 420' में विलेन के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 'खिलाड़ी 420' साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दर्शकों ने अक्षय के विलेन वाले किरदार को काफी पसंद किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed