फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल की इस बच्ची ने लता मंगेशकर की तरह गाया गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 03 Dec 2019 09:38 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
2 year old girl pragya medha pragya sing a song like lata mangeshkar
lata mangeshkar - फोटो : social media
लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में थीं । फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है । अब 2 साल की एक छोटी बच्ची ने लता मंगेशकर की याद दिलाई । इस छोटी बच्ची ने लता मंगेशकर की तरह गाना गाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया । 
2 year old girl pragya medha pragya sing a song like lata mangeshkar
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस बच्ची का नाम प्रज्ञा मेधा बताया जा रहा है । प्रज्ञा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । ये 2 साल की बच्ची लता मंगेशकर का प्रसिद्ध गाना 'लग जा गले' गाती हुई नजर आ रही है । ये गाना 1964 में आई फिल्म 'वो कौन थी' का है, जिसे साधना पर फिल्माया गया था ।
2 year old girl pragya medha pragya sing a song like lata mangeshkar
ranu mondal - फोटो : social media
बच्ची ने गाने के बहुत अच्छे सुर लगाए हैं । बता दें कि पिछले दिनों रानू मंडल भी यही गाना गाकर मशहूर हो गई थीं । रानू को कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन पर ये गाना गाते देखा गया था । इसके बाद बॉलीवड सिंगर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया । 

View this post on Instagram

#Musicon #lagjagale🎵 #latamangeshkarji 🙏🙏🙏#babygirl🎀

A post shared by Pragya Medha (@pragyamedha11) on

विज्ञापन
विज्ञापन
2 year old girl pragya medha pragya sing a song like lata mangeshkar
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
रानू के ये गाने काफी हिट भी हुए । अब रानू के पास एक के बाद एक कई ऑफर आ रहे हैं । पिछले दिनों रानू एक फैशन शो में पहुंची थीं । यहां वो अपने मेकअप को लेकर ट्रोल हो गई थीं । हालांकि बाद में मेकअप आर्टिस्ट ने वीडियो शेयर कर बताया था कि रानू की जो फोटो वायरल हुई वो फर्जी है । असल में उनका मेकअप बहुत अच्छा हुआ था । 
विज्ञापन
2 year old girl pragya medha pragya sing a song like lata mangeshkar
lata mangeshkar
लता मंगेशकर की बात करें तो सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार के बाद भी लता जी के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही। डॉक्टरों को ये भी डर है कि कहीं उन्हें दोबारा इंफेक्शन न हो जाए। इसलिए ज्यादा लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
 

मजहब की वजह से टूटा था देव आनंद और सुरैया का रिश्ता, लंच ब्रेक में रचाई इस एक्ट्रेस से शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed