फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में अखिलेश को टक्कर नहीं दे पा रहे 'निरहुआ', पहले चुनाव में ही हार के कगार पर

Thu, 23 May 2019 03:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क. अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क. अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
2019 Lok Sabha election Results 2019 In Azamgarh, Akhilesh Yadav leads over nirahua
akhilesh yadav, nirahua - फोटो : Amar Ujala
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा ने आजमगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेख यादव के खिलाफ मैदान में उतारा। चुनावी नतीजों को देखें तो निरहुआ 1 लाख से ज्यादा वोटों से अखिलेश यादव से पीछे चल रहे हैं। हालांकि ये मुकाबला काफी दिलचस्प है। भाजपा का पूर्वांचल में निरहुआ की लोकप्रियता को भुनाने के लिए लिया गया यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है।
2019 Lok Sabha election Results 2019 In Azamgarh, Akhilesh Yadav leads over nirahua
Nirahua
आइए जानते हैं निरहुआ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं।
 
2019 Lok Sabha election Results 2019 In Azamgarh, Akhilesh Yadav leads over nirahua
nirahua
भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। इसके बाद तो उनकी किस्मत के सितारे बुलंदी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 Lok Sabha election Results 2019 In Azamgarh, Akhilesh Yadav leads over nirahua
निरहुआ - फोटो : SELF
निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा से हैं। भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाने गाते थे। उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण निरहुआ अपने पिता के साथ पैसा कमाने कलकत्ता चले गए। निरहुआ के घर की माली हालत कुछ इस कदर खराब थी कि यात्रा करने के लिए साइकिल भी नहीं हुआ करती थी।
विज्ञापन
2019 Lok Sabha election Results 2019 In Azamgarh, Akhilesh Yadav leads over nirahua
nirahua
भोजपुरी फिल्मी गलियारों में खबर है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे का अफेयर चल रहा है। अब निरहुआ सिरीज की फिल्मों में इन्होंने अपनी पहचान देशव्यापी कर ली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed