फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सोल्जर' बन सुपरहिट हुए बॉबी देओल, फिर लगा दी फ्लॉप फिल्मों की झड़ी, अब किया कमबैक

Wed, 20 Nov 2019 11:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 20 Nov 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
21 years of bobby deol and preity zinta movie Soldier
Soldier - फोटो : Twitter

90 के दौर में मीठी-मीठी बातें बोलकर दिल चुराने वाले बॉबी देओल की फिल्म 'सोल्जर' को रिलीज हुए आज पूरे 21 साल हो गए हैं। इस फिल्म से पहले बॉबी देओल ने 'बरसात', 'गुप्त' जैसी फिल्में की थीं। वहीं सोल्जर से बॉलीवुड को मिली थी डिंपल गर्ल यानी प्रीति जिंटा। प्रीति की ये डेब्यू फिल्म थी।

21 years of bobby deol and preity zinta movie Soldier
Soldier - फोटो : Twitter
कहा जाता है बॉलीवुड में हर सुपरस्टार का एक दौर होता है। इस दौर में उनकी फिल्में देखने के लिए लोग पागल होते हैं। 90 का दशक बॉबी देओल का था। लोग उनके हेयर स्टाइल से लेकर उनका अंदाज तक कॉपी करने लगे थे। सोल्जर फिल्म के बाद बॉबी देओल का हेयर स्टाइल और उनका एंग्री यंग मैन वाला लुक चर्चा में आ गया था।
 
21 years of bobby deol and preity zinta movie Soldier
Soldier - फोटो : Twitter

बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी। साथ ही सुपरहिट हुआ था फिल्म का गाना। इस फिल्म का म्यूजिक एलबम साल का तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला एलबम था। प्रीति जिंटा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्म फेयर मिला था। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
21 years of bobby deol and preity zinta movie Soldier
बॉबी देओल
90s का दौर जाते-जाते बॉबी का स्टारडम और फैन फॉलोइंग भी काफी कम होने लगी। बॉबी देओल की पहली फिल्म बरसात थी। वो इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना के साथ रोमांस करते नजर आए थे। बॉबी जिंदगी में ऐसा समय आया जब उनका करियर लगभग खत्म ही लग रहा था। उन्होंने 5 सालों में लगातार 7 फ्लॉप फिल्में दी थीं।
विज्ञापन
21 years of bobby deol and preity zinta movie Soldier
race 3
बॉबी देओल ने दो साल पहले फिल्म रेस 3 से कमबैक किया था और काफी शानदार बॉडी के साथ नजर आए थे। इससे पहले पिछले 6 सालों से बॉबी देओल लाइम लाइट से दूर थे। खबरें थीं कि उनकी कई फिल्में एक साथ फ्लॉप हो गईं इसलिए डायरेक्टर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया। इस मामले में बॉबी का कहना है कि उन्होंने वाकई में अपने स्टारडम को भुनाया नहीं। नब्बे के दशक और साल 2000 और उसके आसपास के सालों में यह सफर मेरे लिए काफी बेहतरीन रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed