फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक की इस अभिनेत्री को अब पहचानना मुश्किल, पारदर्शी साड़ी पहन मचाया था तहलका

Wed, 20 Nov 2019 11:09 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Nov 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Then and Now Shilpa Shirodkar birthday special 30 years huge transformation in looks
Shilpa Shirodkar - फोटो : file photo

Then and Now कॉलम में हम बात करेंगे 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की। शिल्पा ने महज 20 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। इन्हें अभिनय विरासत में मिली थी। उनकी मां गंगू बाई मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। वहीं दादी मीनाक्षी शिरोडकर भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शिल्पा को सिनेमाजगत और टीवी में मिलाकर 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में उनके लुक में भी काफी बदलाव आया। यहां तक कि एक झलक देखने में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। शिल्पा शिरोडकर 20 नवंबर को 50वां जन्मदिन मनाएंगी। तस्वीरों में देखिए शिल्पा का बदलता लुक और जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

Then and Now Shilpa Shirodkar birthday special 30 years huge transformation in looks
shilpa shirodkar - फोटो : file photo

1989 में शिल्पा ने फिल्म 'भ्रष्टाचार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती थे। शिल्पा को पहचान मिली साल 1990 में आई फिल्म 'किशन कन्हैया' से। इस फिल्म में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने 'राधा बिना' में उन्होंने पारदर्शी साड़ी पहनी थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर थे।

Then and Now Shilpa Shirodkar birthday special 30 years huge transformation in looks
Shilpa Shirodkar - फोटो : file photo

फिल्मी करियर में शिल्पा ने कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा की कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now Shilpa Shirodkar birthday special 30 years huge transformation in looks
Shilpa Shirodkar - फोटो : file photo

करियर आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। शिल्पा की एक बेटी है। हालांकि शादी के बाद शिल्पा 'बारूद' फिल्म में नजर आईं। 

विज्ञापन
Then and Now Shilpa Shirodkar birthday special 30 years huge transformation in looks
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : file photo

शिल्पा ने सबसे ज्यादा फिल्में मिथुन चक्रवर्ती के साथ की हैं। इनमें 'हिटलर', 'भ्रष्टाचार', 'अपने दम पर', 'रंगबाज', 'जीवन की शतरंज', 'त्रिनेत्र', 'स्वर्ग यहां नर्क यहां' और 'पाप की कमाई' शामिल हैं। शिल्पा की हिट फिल्मों में 'हम', 'दिल ही तो है', 'आंखें, 'खुदा गवाह' ,'गोपी-किशन' , 'हम हैं बेमिसाल' ,'बेवफा सनम', 'मृत्युदंड' और 'दंडनायक' हैं। फिल्मों के बाद शिल्पा ने साल 2013 में टीवी का रुख किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed