फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: हादसे में गई थी 'ठाकुर भानु प्रताप' की बहू की जान, मौत के समय थीं दो महीने की गर्भवती

Fri, 21 May 2021 04:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 21 May 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
22 Years of Sooryavansham: Soundarya Died at the age of 31 in  aircraft crash
सौंदर्या, अमिताभ बच्चन (हीरा ठाकुर) - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम में हीरा ठाकुर (अमिताभ बच्चन) की पत्नी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सौंदर्या की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया था। टेलीविजन पर इस फिल्म का इतनी बार प्रसारण हो चुका है कि अब लोगों को फिल्म के डायलॉग भी रट गए हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसने ये फिल्म ना देखी हो। इस फिल्म की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। 21 मई 1999 को सूर्यवंशम रिलीज हुई थी। फिल्म में बिग बी डबल रोल में नजर आए थे। वहीं सौंदर्या ने इस फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में कदम रखा था लेकिन इसके बाद वो किसी और बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। सौंदर्या साउथ सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि फिल्म में उनकी झलक देखते ही लोग पागल हो जाते थे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सौंदर्या की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी से होती थी। उन्हें साउथ की ड्रीम गर्ल कहा जाता था। 

22 Years of Sooryavansham: Soundarya Died at the age of 31 in  aircraft crash
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। करियर के शुरुआती दौर में ही सौंदर्या ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया। सौंदर्या ने साल 1992 में फिल्म गंधर्व से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में कई शानदार फिल्में कीं। सौंदर्या ने अपने पूरे फिल्मी सफर में केवल एक बॉलीवुड फिल्म थी जो आज भी काफी चर्चा में रहती हैं। 

22 Years of Sooryavansham: Soundarya Died at the age of 31 in  aircraft crash
सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या ने बॉलीवुड में साल 1999 में अमिताभ बच्चन के अपोजिट डेब्यू किया। सौंदर्या ने दोबारा कभी बॉलीवुड का रुख नहीं किया। उन्होंने अपनी M.B.B.S. की पढ़ाई छोड़ फिल्मों में जाने का फैसला किया। साल 2003 में एक्टिंग की ऊंचाईयों पर रहते हुए सौंदर्या ने अपने बचपन के दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
22 Years of Sooryavansham: Soundarya Died at the age of 31 in  aircraft crash
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की मदद से दर्शकों का दिल जीतने के बाद साल 2004 में सौंदर्या ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 17 अप्रैल 2004 में सौंदर्या भाजपा के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं। बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। उस समय सौंदर्या दो महीने की गर्भवती थीं।

विज्ञापन
22 Years of Sooryavansham: Soundarya Died at the age of 31 in  aircraft crash
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

हेलीकॉप्टर जहां गिरा वहां एक शख्स काम कर रहा था। जब वो यात्रियों को बचाने के लिए पहुंचा तब जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग ही आग फैल गई। लाशों की हालत तो ऐसी थी कि किसी को पहचान पाना भी मुश्किल था। मौत से पहले, सौंदर्या ने अपने पिता के नाम पर बंगलूरू में अनाथ बच्चों के लिए 3 स्कूल शुरू किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed