फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 Years Of Dil To Pagal Hai: इस डर से फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं करिश्मा कपूर, इन 4 अभिनेत्रियों ने भी ठुकराया था 'निशा' का रोल

Sun, 31 Oct 2021 01:58 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 31 Oct 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
24 Years Of Dil To Pagal Hai: Karisma Kapoor did not want to work in the film due to this fear, these 4 actresses also rejected the role of 'Nisha'
दिल तो पागल है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। यह फिल्म 31 अक्तूबर 1997 को रिलीज हुई थी यानि आज इस फिल्म को 24 साल हो गए हैं। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में काम करने वाला एक एक व्यक्ति चर्चा में रहने लगा। इतना ही नहीं इस फिल्म ने तमाम अवॉर्ड शो अपने नाम कर लिए। फिल्म की खास बात थी कि इस फिल्म में दो एक्ट्रेस एक साथ काम कर रही थी। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि फिल्म में निशा का रोल करने के लिए इंडस्ट्री की कोई भी हीरोइन तैयार नहीं थी। यहां तक की करिश्मा ने भी पहले इस रोल को ना कह दिया था। लेकिन यशराज के कहने पर उन्होंने इस फिल्म को किया। जानिए क्यों 'दिल तो पागल है' फिल्म में कोई भी एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थीं।

24 Years Of Dil To Pagal Hai: Karisma Kapoor did not want to work in the film due to this fear, these 4 actresses also rejected the role of 'Nisha'
दिल तो पागल है - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी की वजह से सबने कही 'ना'
दरअसल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित थी और फिल्म के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस को खोजा जा रहा था। करिश्मा कपूर ने एक शो में खुद खुलासा किया था कि वह माधुरी की वजह से फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं। बाद में डायरेक्टर यश चोपड़ा के कई बार मनाने के बाद वह माधुरी के साथ काम करने के लिए राजी हुई थीं। जिसके बाद उन्हें फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
24 Years Of Dil To Pagal Hai: Karisma Kapoor did not want to work in the film due to this fear, these 4 actresses also rejected the role of 'Nisha'
दिल तो पागल है - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से किया था मना
करिश्मा कपूर दरअसल, माधुरी के साथ डांस करने से घबरा रही थीं। इससे पहले भी निशा के रोल को बड़ी एक्ट्रेस इसी वजब से मना कर चुकीं थी। दरअसल, माधुरी शानदार डांसर हैं और उनके साथ डांस परफॉर्म करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
24 Years Of Dil To Pagal Hai: Karisma Kapoor did not want to work in the film due to this fear, these 4 actresses also rejected the role of 'Nisha'
दिल तो पागल है

ये एक्ट्रेस कर चुकीं थीं फिल्म को रिजेक्ट
निशा के रोल के लिए करिश्मा कपूर से पहले जूही चावला, उर्मिला मातोंडकर, मनीषा कोइराला और काजोल को ऑफर दिया गया था। लेकिन कोई भी माधुरी के साथ काम नहीं करना चाहता था। सब के मन में यही डर था कि माधुरी की वजह से उनका रोल दब जाएगा। फिल्म के हिट होने के बाद मनीषा कोइराला ने स्वीकार किया था कि इस रोल को ठुकराना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। 

विज्ञापन
24 Years Of Dil To Pagal Hai: Karisma Kapoor did not want to work in the film due to this fear, these 4 actresses also rejected the role of 'Nisha'
दिल तो पागल है

फिल्म के गाने आज भी हिट
फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह ने फिल्म के लिए 100 धुनों को तैयार किया था। जिनमें से यश चोपड़ा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए केवल 9 धुनों को सिलेक्ट किया था। गानों को तैयार करने में 2 साल का समय लगा। लेकिन आज भी इस फिल्म का एक एक गाना लोगों की जबान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed