फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने जमकर बरसाया प्यार

Sun, 31 Oct 2021 12:37 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 31 Oct 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor films Mira Rajput struggling with her outfit at the beach
शाहिद और मीरा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। मीरा अक्सर शाहिद के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। शाहिद भी बीच-बीच में ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से संवाद करते रहते हैं। वह अक्सर मीरा और परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं। अब शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ एक वीडियो शेयर की है।


 

Shahid Kapoor films Mira Rajput struggling with her outfit at the beach
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद ने रविवार को मीरा के साथ बीच से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें मीरा राजपूत हरे रंग की पोशाक के साथ दिख रही हैं और जबकि शाहिद नंगे बंदन हैं और उन्होंने आंखों पर धूप वाला चश्मा डाल रखा है।

Shahid Kapoor films Mira Rajput struggling with her outfit at the beach
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद वीडियो में मुस्करा रहे हैं जबकि मीरा राजपूत कपड़े पहने के लिए संघर्ष करती हुई दिख रही हैं। दरअसल, मीरा कपड़े को पहन रही हैं और शाहिद चुपके से वीडियो बना रहे हैं। लेकिन मीरा उनको पकड़ लेती है। इस वीडियो को 3 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor films Mira Rajput struggling with her outfit at the beach
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram/mira.kapoor

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा, लीजेंड। इसके साथ ही उन्होंने यह पोस्ट मीरा राजपूत को टैक की। जिसके बाद मीरा राजपूत ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, द हेल! बस रुको और देखो। ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो शाहिद कपूर ने हाल ही में मालदीव की छुट्टियों के दौरान शूट किया था। हालांकि, अब वह परिवार सहित छुट्टियों से वापस आ गये हैं। मीरा और शाहिद पिछले हफ्ते ही छुट्टियों से लौटे हैं और अब वह वैकेशन की बची हुई तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shahid Kapoor films Mira Rajput struggling with her outfit at the beach
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद और मीरा बच्चों मिशा और जैन के साथ छुट्टियों पर गये थे। जहां से मीरा राजपूत ने कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की थी। शाहिद के द्वारा शेयर किये गये वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को अपना प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स दिल वाली इमोजी बनाकर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए होटल के कमरे के भीतर का नजारा अपने फैंस को दिखाया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे जब वह सोना चाह रही थीं, तो शाहिद ने उनको उठा दिया। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed