सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Chhath Geet: प्रमोद प्रेमी का छठ गीत 'घुंघटा उठावा अरग द' हुआ रिलीज, दिखी महापर्व की महिमा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 31 Oct 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Chhath Geet: Pramod Premi's Chhath song 'Ghunghta Uthawa Arag Da' released, the glory of Mahaparv was seen
घुंघटा उठावा अरग द - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के सबसे बड़े महापर्व को आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक के बाद एक छठ महापर्व के गाने लेकर आ रहे हैं। खेसारी, नुरहुआ के बाद यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव ने छठ गीत 'घुंघटा उठावा अरग द' रिलीज किया है। इससे पहले भी वह कई हिट गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। इस गाने की खास बात है कि इसमें बताया गया है कि छठ पूजा को कैसे किया जाता है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे घाट पर जाकर पूजा की जाती है।



'घुंघटा उठावा अरग द' गाने का वीडियो सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही गाना इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस गाने को एक दिन में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। 


इस साल छठ 10 नवंबर को देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मान्यता है कि छठ के चार दिनों में सूर्यदेव और उनकी बहन छठी देवी की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि इससे व्रतियों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। छठी मईया की उपासना से धन, दौलत, संतान के साथ-साथ अच्छी सेहत की कामना की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed