{"_id":"5c3aee2cbdec227347764691","slug":"24-years-of-karan-arjun-salman-khan-and-shah-rukh-khan-blockbuster-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'करण-अर्जुन' के लिए पहली बार शर्टलेस हुए थे सलमान, शाहरुख-काजोल पर फिल्माया ये गाना हुआ था सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'करण-अर्जुन' के लिए पहली बार शर्टलेस हुए थे सलमान, शाहरुख-काजोल पर फिल्माया ये गाना हुआ था सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Arjun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' को 24 साल पूरे हो गए हैं। राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 13 जनवरी 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान-शाहरुख के अलावा कई बड़े स्टार्स ने काम किया था। विलेन के किरदार में अमरीश पुरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब जब फिल्म ने अपनी रिलीज को 24 साल पूरे कर लिए हैं आइए बात करते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य की। जिसे आज भी कम ही लोग जानते हैं।
2 of 5
Karan Arjun
'करण अर्जुन' के नाम के आज भले ही शाहरुख सलमान को पहचाना जाता है लेकिन बता दें इस फिल्म की पहली पसंद दोनों में से कोई नहीं था। सनी देओल और अजय देवगन फिल्म की पहली पसंद थे हालांकि दोनों के मना करने के बाद ये रोल शाहरुख और सलमान की झोली में आया था। 'करण अर्जुन' ने साल 1995 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम किया था।
3 of 5
Karan Arjun
सलमान खान शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' का पहला नाम 'कायनात' था। लेकिन बाद में फिल्म का नाम 'करण अर्जुन' रखा गया। फिल्म में जो रोल काजोल ने निभाया है, शाहरुख के साथ पहले उस रोल के लिए एक्ट्रेस जूही चावला को चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Arjun
'करन अर्जुन' के लिए म्यूजिक बनाने का जिम्मा डायरेक्टर राकेश के भाई राजेश रोशन को दिया गया था। फिल्म का एक गाना 'जाती हूं मैं जल्दी है क्या' राकेश रोशन के कहने पर जबरदस्ती रिकॉर्ड किया गया। गाने में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी थी। गाना रिलीज होने के बाद बहुत हिट हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
Karan Arjun
करण अर्जुन से पहले सलमान ने कोई भी एक्शन फिल्म नहीं की थी। इसलिए उनकी बॉडी भी कुछ खास नहीं थी बेशक इससे पहले सलमान अपनी फिल्मों में शर्टलेस नजर आए हों लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर बहुत काम किया था। सलमान ने इसी एक्शन फिल्म के लिए बॉडी बनाकर पहली बार अपनी शर्ट उतारी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।