{"_id":"5c3ae8cfbdec2273396b9864","slug":"arshad-warsi-commented-on-akshay-kumar-for-cast-johnny-llb-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के खिलाफ बोलने से नहीं चूके अरशद, कहा- उसकी जगह मैं होता तो फिल्म करोड़ों कमाती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार के खिलाफ बोलने से नहीं चूके अरशद, कहा- उसकी जगह मैं होता तो फिल्म करोड़ों कमाती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arshad warsi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरशद वारसी अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्मों में छा जाते हैं । हाल ही में खबर आई थी कि 'मुन्नाभाई 3' की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है । डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म में एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी को लेने का फैसला किया है ।
2 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : self
हाल ही में अरशद ने अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी' पर बड़ा बयान दिया। साल 2013 में आई इस फिल्म में अरशद ने बेहतरीन एक्टिंग की थी । इसके बाद जब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा भाग बनाने का फैसला किया तो इसमें अरशद की जगह अक्षय कुमार को ले लिया गया ।
3 of 5
अरशद वारसी और रणबीर कपूर
'जॉली एल.एल.बी. 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी । फिल्म ने रिकॉर्ड बनाते हुए 100 करोड़ की कमाई कर ली थी । जब इस बारे में अरशद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें अक्षय को लेना एक गलत फैसला था । अरशद कहते हैं, 'अगर जॉली एल.एल.बी. 2 में मैं और बोमन ईरानी होते तो भी यह फिल्म 100 करोड़ का कारोबार करती' ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरशद वारसी
'साथ ही मेकर्स के पैसे भी बचते क्योंकि उन्हें अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार जितने रुपये हमें नहीं देने पड़ते। देखा जाए तो जॉली एल.एल.बी.2 में अक्षय कुमार को लेना एक गलत फैसला था।' अरशद वारसी ने ये बयान देकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल खोल दी है ।
विज्ञापन
5 of 5
अरशद वारसी
अरशद के बयान से साफ है कि यहां मेकर्स केवल बड़े स्टार्स के पीछे भागते रहते हैं । अरशद की नाराजगी जाहिर कर रही है कि वो फिल्म में अक्षय कुमार को लेने से बिल्कुल खुश नहीं थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।