{"_id":"5c3ade3abdec22736a767f54","slug":"aamir-khan-nephew-imran-khan-birthday-today-know-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 फिल्मों के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहा बॉलीवुड का ये 'खान', 4 साल से एक भी फिल्म नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 फिल्मों के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहा बॉलीवुड का ये 'खान', 4 साल से एक भी फिल्म नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Imran Khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के भांजे इमरान खान बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' फिल्म से जेनेलिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म तो हिट हुई और इमरान का करियर भी ठीक-ठाक चल पड़ा। इस फिल्म के बाद इमरान कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन अपने मामा आमिर खान की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए। इमरान खान आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं तो चलिए आपको इमरान खान के बारे में कुछ बातें बताते हैं।
2 of 5
Imran Khan
- फोटो : twitter
इमरान खान का जन्म यूएस में हुआ था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि जब इमरान महज डेढ़ साल के थे तो इनके पेरेंट्स एक दूसरे से अलग हो गए थे। इमरान अपनी मां के साथ ही रहे। इमरान खान फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े हुए हैं लेकिन वह वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो किसी स्टार किड को मिलता है। इमरान को बॉलीवुड में 11 साल हो चुके है लेकिन साल 2015 के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई।
3 of 5
imran khan in Jo Jeeta Wohi Sikandar
- फोटो : twitter
इमरान खान ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' फिल्म में इमरान ने आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 4 साल बाद इमरान ने 'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में भी आमिर लीड रोल में थे जिसमें इमरान ने उनके बचपन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gori Tere Pyaar Mein
- फोटो : twitter
इसके बाद इमरान बतौर लीड एक्टर कई सारी फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में 'जाने तू या जाने ना', 'किडनैप', 'लक', 'आई हेट लव स्टोरी', 'ब्रेक के बाद', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'एक मैं और एक तू' और 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्में शामिल हैं। इनसे से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया और बाकी फिल्में मुंह के बल गिरी।
विज्ञापन
5 of 5
Imran Khan with avantika
- फोटो : twitter
इमरान खान ने साल 2011 में अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमायरा है। इमरान आखिरी बार बड़े पर्दे पर कंगना रनौत के साथ 'कट्टी बट्टी' फिल्म में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।